Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

ठंड के दिनों में इन 2 कारणों से तेजी से बढ़ने लगता है डायबिटीज, डॉक्टर ने बताया कंट्रोल करने का सही तरीका

Diabetes complications in winter: सर्दियों के मौसम में अक्सर डायबिटीज को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है, एक्सपर्ट्स ने बताया इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं और कैसे इस दौरान अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखा जा सकता है।

ठंड के दिनों में इन 2 कारणों से तेजी से बढ़ने लगता है डायबिटीज, डॉक्टर ने बताया कंट्रोल करने का सही तरीका

Written by Mukesh Sharma |Updated : November 3, 2023 7:01 PM IST

Tips to lower diabetes in winter: ठंड का मौसम आ रहा है और इस मौसम के साथ-साथ स्वास्थ्य से जुड़ी कई बीमारियां भी आने लगती हैं। सर्दी, जुकाम और खांसी आदि होना सर्दियों की आम समस्या है और अपनी सेहत का ठीक से ध्यान रखा जाए तो इनसे अपना बचाव भी किया जा सकता है। लेकिन चुनौती उन लोगों के लिए होती है, जिन्हें पहले से ही कोई क्रोनिक बीमारी है। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी सर्दियों का मौसम कई परेशानियां लेकर आता है, इनमें ड्राई स्किन की समस्या बढ़ जाना आदि शामिल हैं। हालांकि, एक डायबिटीज के मरीज के लिए सर्दियों में मुख्य परेशानियां तब बढ़ती हैं, जब खासतौर पर देखभाल करने के बावजूद भी उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है। ठंड में डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए यह पता लगाना जरूरी है कि इसे कंट्रोल करना इतना मुश्किल क्यों हो जाता है और लाभ इसी में ही है समय पर किसी एक्सपर्ट से उचित सलाह ली जा सके।

सर्दियों में डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के पीछे का कारण जानने के लिए हमने नोएडा एक्सटेंशन में यथार्थ हॉस्पिटल में सीनियर कंसल्टेंट, फिजिशियन और डायबिटोलॉजिस्ट डॉक्टर निशांत सिंह से बात की और उन्होंने बताया कि आखिर वे 3 कौन से कारण हैं, जिनके कारण सर्दियों में ब्लड शुगर बढ़ने लगता है और स्वस्थ लोगों में भी डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।

1. एक्सरसाइज कम होना

डॉक्टर निशांत ने बताया कि सर्दियों में लोग एक्सरसाइज बहुत ही कम कर देते हैं। ठंड होने के कारण घर के अंदर और बिस्तर पर ही रहना पसंद करते हैं। इस कारण से फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है और ब्लड शुगर बढ़ने लगता है। जिन लोगों को डायबिटीज नहीं हैं, उन्हें भी ठंड के दिनों में डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है।

Also Read

More News

2. ज्यादा भूख लगना

सर्दियों के दिनों में आपके शरीर को ज्यादा एनर्जी चाहिए होगी और इसलिए आपकी भूख बढ़ जाती है। ज्यादा भूख बढ़ना भी ब्लड शुगर बढ़ने का कारण बन सकता है। कुछ लोग सर्दियों में ज्यादा फ्राइड व हाई शुगर वाले फूड्स खाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल बढ़ाने का कारण बन सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

कैसे करें शुगर कंट्रोल

डॉक्टर निशांत सिंह ने बताया कि सर्दियों के दिनों में डायबिटीज को कंट्रोल रखने के लिए आप अपना एनर्जी कंजप्शन कम कर सकते हैं। अपनी डाइट में हेल्दी फूड्स, फ्रूट्स व वेजिटेबल को शामिल कर सकते है। हाई फाइबर फूड्स का सेवन कर सकते हैं। घर पर हल्दी फिजिकल एक्टिविटी, योग या मेडिटेशन आदि कर सकते हैं।