क्या आपको भी लगता है गले में कोई 'गोला' अटका है? डॉक्टर बता रहे हैं ठंड में होने वाले इस अहसास की वजह
क्या आपको भी लगता है गले में कोई 'गोला' अटका है? डॉक्टर बता रहे हैं ठंड में होने वाले इस अहसास की वजह
Why does it feel like something is stuck in my throat when its cold : अगर आपको गले में कुछ अटका हुआ महसूस होता है, तो ये कोई आम नहीं, बल्कि गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में डॉक्टर से
Written By: Ashu Kumar Das | Updated : February 11, 2026 12:26 PM IST
Why does it feel like something is stuck in my throat when its cold : क्या आपको भी अक्सर गले में गोला सा अटका हुआ नजर आता है? अगर हां, तो ये गोला कोई सामान्य समस्या नहीं बल्कि गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है।
दिल्ली के मेडफर्स्ट ईएनटी सेंटर के डॉ. (मेजर) राजेश भारद्वाज का कहना है कि सर्दियों में गले में खराश शायद ही कभी किसी एक कारण से होती है, बल्कि यह पर्यावरणीय स्थितियों और बढ़ी हुई जैविक संवेदनशीलता के कॉम्बिनेशन के कारण होती है।
अगर आपको भी अक्सर गले में कुछ गोला सा अटका हुआ नजर आता है, तो इसके पीछे नीचे बताए गए कारक जिम्मेदार हो सकते हैं।
सूखी हवा और कम नमी- डॉ. राजेश भारद्वाज बताते हैं कि सर्दियों की हवा में स्वाभाविक रूप से नमी कम होती है। जब आप सूखी हवा में सांस लेते हैं, तो यह आपके गले में सुरक्षात्मक बलगम की परत को सुखा देती है, जिससे जलन और खरोंच होती है।
घर के अंदर हीटिंग- फर्नेस और स्पेस हीटर जैसे सिस्टम घर के अंदर की नमी को 20-30 फीसदी तक कम कर सकते हैं, जो स्वस्थ 40-50% रेंज से बहुत कम है। यह "रेगिस्तान जैसी" हवा गले के टिशू को और ज्यादा डिहाइड्रेट करती है।
मुंह से सांस लेना- जब आप मुंह से सांस लेते हैं, तो ठंडी, सूखी हवा नाक के प्राकृतिक गर्म करने और नमी देने वाले कामों को बाईपास कर देती है, जिससे ठंडी हवा का एक "झोंका" सीधे आपके गले में जाता है।
गले में गोला अटका हुआ महसूस होने के अन्य कारण
वायरल सर्कुलेशन में वृद्धि- डॉक्टर का कहना है कि ठंड के मौसम में सर्द हवाओं के कारण सर्दी जुकाम (राइनोवायरस) और फ्लू (इन्फ्लूएंजा) जैसे वायरस तेजी से पनपते हैं। यह वायरस पैथोजन ठंडे तापमान में ज्यादा समय तक जिंदा रहते हैं। जिसकी वजह से आपको अक्सर गले में एक प्रकार का गोला अटका हुआ महसूस हो सकता है। ये स्थिति थोड़ी चिंताजनक हो सकती है।
कमजोर इम्यून रिस्पॉन्स- ठंडा तापमान शारीरिक प्रतिक्रियाओं को ट्रिगर कर सकता है जो नाक और गले में इम्यून फंक्शन को अस्थायी रूप से दबा देते हैं। इसके अलावा, सर्दियों में सूरज की रोशनी कम होने से विटामिन डी का स्तर कम हो जाता है, जो इम्यून रेगुलेशन के लिए बहुत जरूरी है। सर्दियों में कमजोर इम्यून रिस्पांस के कारण गले में कुछ अटका हुआ महसूस होता है।
पोस्ट-नेजल ड्रिप- सर्दियों में ठंडी हवा नाक के रास्ते को सुखा सकती है। डॉ. भारद्वाज का कहना है कि नाक के रास्ते ड्राई होने के कारण गाढ़ा बलगम बनता है। यह गले के पिछले हिस्से में टपकता है, जिससे सुबह गले में खराश होती है।
घर के अंदर एलर्जन- डॉक्टर का कहना है कि सर्दियों में अक्सर लोग समझते हैं कि वो ज्यादा समय तक घर के अंदर रहेंगे, तो वायरस और बैक्टीरिया के संपर्क में नहीं आएंगे और गले की खराश की समस्या भी नहीं होगी। लेकिन घर के अंदर ज्यादा समय बिताने से धूल के कण, पालतू जानवरों के डैंडर और फफूंदी के संपर्क में आने से भी गले से जुड़ी परेशानी होती है। घर के अंदर मौजूद एलर्जन गले के टिशू में सूजन पैदा कर सकते हैं।
गले में गोला अटकने की समस्या से कैसे राहत पाएं?
सर्दियों में अगर आपको भी गले में गोला अटकने की समस्या हो रही है, तो आप डॉ. भारद्वाज बताए गए टिप्स को अपना सकते हैं।
हाइड्रेशन- सर्दियों में गले की समस्या से राहत पाने के लिए 8 से 10 गिलास पानी पिएं। पानी के साथ-साथ शहद वाली हर्बल चाय, ग्रीन टी जैसी चीजों को डाइट में जरूर शामिल करें।
नमी बनाएं रखें- सर्दियों में गले की समस्या से बचने के लिए घर के अंदर नमी को बनाए रखना बहुत जरूरी है। डॉक्टर बताते हैं कि सर्दियों में घर के अंदर नमी का स्तर 40% और 60% के बीच होना चाहिए। इसके लिए आप ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें।
मास्क का यूज करें- गले की समस्या से बचाव के लिए बाहर जाते समय अपने मुंह और नाक पर स्कार्फ पहनें ताकि हवा गले तक पहुंचने से पहले गर्म हो जाए। आप चाहें तो घर से बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
Highlights
सर्दियों में गले में कुछ अटकने की समस्या सामान्य है।
घर के अंदर एलर्जन के कारण गले की समस्या होती है।
ये समस्या लंबे समय तक हो रही है, तो डॉक्टर से बात करें।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.