
Also Read
Causes Of Frequent Urination: बार-बार पेशाब आने की समस्या से काफी लोग परेशान रहते हैं। लेकिन कई लोगों के साथ यह समस्या होती है कि उन्हें बार-बार पेशाब आने जैसा महसूस होता है, लेकिन जब वे टॉयलेट जाते हैं तो उन्हें पेशाब नहीं आता या रुक-रुक कर आता है। यह समस्या महिला और पुरुषों, दोनों में देखने को मिलती हैं। यह स्थिति न केवल असहजता पैदा कर सकती है, बल्कि कई बार शर्मिंदगी का कारण भी बन सकती है। अगर आपको लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है, तो यह शरीर में पनप रही गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। आइए, जानते हैं बार-बार पेशाब आने जैसा महसूस होने के क्या कारण हो सकते हैं (Baar Baar Peshab Aane Ke Karan) –
यूटीआई यानी यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन के कारण बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है। साथ ही, पेशाब करते समय दर्द और जलन भी महसूस हो सकती है। दरअसल, संक्रमण की वजह से ब्लैडर में सूजन हो सकती है, जिसके कारण यूरिन भरा न होने पर भी बार-बार पेशाब आने जैसा महसूस हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
यूरिनरी रिटेंशन एक ऐसी स्थिति है, जिसमें ब्लैडर पूरी तरह खाली नहीं होता है और ऐसा महसूस होता है कि बार-बार पेशाब आ रहा है। यह समस्या तंत्रिका तंत्र की गड़बड़ी, रीढ़ की हड्डी की चोट या कुछ दवाओं के दुष्प्रभाव से हो सकती है। इस स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
बार-बार पेशाब आने जैसे महसूस होना लेकिन यूरिन नहीं आना ओवरएक्टिव ब्लैडर का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में ब्लैडर जरूरत से ज्यादा संवेदनशील हो जाता है और बिना पूरी तरह भरे भी यूरिनेशन का सिग्नल भेजता है। यह स्थिति ज्यादा कैफीन या अल्कोहल के सेवन, तनाव या उम्र बढ़ने के कारण हो सकती है।
पुरुषों में प्रोस्टेट इन्फेक्शन की समस्या के कारण भी बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है। इस स्थिति में पुरुषों को पेशाब रुक-रुक कर आना, पेशाब करने के बाद भी ब्लैडर खाली न होना और पेशाब की धार धीमी होना जैसी समस्याएं भी होती है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने के कारण व्यक्ति को बार-बार पेशाब आना या रुक-रुक कर पेशाब आने की समस्या हो सकती है। दरअसल, डायबिटीज होने पर शरीर अतिरिक्त शुगर (ग्लूकोज) को पेशाब के माध्यम से बाहर निकालने की कोशिश करता है, जिससे बार-बार या फिर रुक-रुक कर पेशाब आता है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
अगर किसी व्यक्ति को बार-बार पेशाब आने जैसा महसूस होता है लेकिन यूरिन नहीं आता है, तो यह कैंसर का संकेत हो सकता है। जो कैंसर पेशाब को प्रभावित कर सकते हैं, उनमें मूत्राशय कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर और डिम्बग्रंथि कैंसर शामिल हैं। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए ताकि जांच के बाद आपका सही समय पर इलाज किया जा सके।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।