
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : April 18, 2026 11:17 AM IST
Medically Verified By: Dr. Vighnesh Y
Image credits by: Causes of blue nails
अक्सर हमारा ध्यान नाखूनों पर नहीं जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नाखूनों का रंग कई तरह की समस्याओं की ओर इशारा करता है। मुख्य रूप से अगर आपके नाखूनों का रंग नीला नजर आए, तो यह शरीर के अंदर चल रही किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। इसलिए इसे हल्के में बिल्कुल भी न करें। नीले होते नाखून कई मामलों में काफी ज्यादा गंभीर हो सकते हैं। यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद के सीनियर कंसल्टेंट जनरल फिजिशियन डॉ. विघ्नेश वाई मुताबिक, नाखूनों का नीला पड़ना ज्यादातर शरीर में ऑक्सीजन की कमी या उंगलियों तक सही तरह से खून न पहुंचने की वजह से होता है। इस स्थिति को मेडिकल भाषा में सायनोसिस कहा जाता है। इस विषय के बारे में हम डॉक्टर से विस्तार से जानते हैं, आइए आगे पढ़ते हैं खबर-
डॉक्टर कहते हैं कि नाखून नीले होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे-
कई बार ठंड के मौसम में उंगलियों की नसें सिकुड़ जाती हैं, जिसकी वजह से ब्लड का सर्कुलेशन कुछ समय के लिए उंगलियों की ओर कम हो जाता है। ऐसी स्थिति में नाखून हल्के नीले दिख सकते हैं, जो आमतौर पर खतरनाक नहीं होता और गर्म होने पर ठीक हो जाता है। लेकिन अगर यह समस्या बार-बार हो रही है या लंबे समय तक बनी रहती है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
ठंड के अलावा अगर किसी व्यक्ति को हार्ट से जुड़ी परेशानी है, तो इस स्थिति में भी नाखून नीले नजर आ सकते हैं। दरअसल, हार्ट डिजीज होने पर शरीर में ऑक्सीजन सही तरह से पंप नहीं कर पाता है, जिसकी वजह से नाखूनों का रंग नीला दिखाई दे सकता है।
लंग्स से जुड़ी परेशानियां, जैसे- अस्थमा, सीओपीडी, एलर्जी इत्यादि के कारण जब मरीज को सांस लेने में दिक्कत होती है, जो इस स्थिति में भी नाखूनों का रंग नीला पड़ सकता है। इसे लंबे समय तक इग्नोर करने से बचें।
कई बार खून से जुड़ी समस्याएं, जैसे हीमोग्लोबिन का कम होना, हीमोफीलिया, इत्यादि के कारण शरीर में ऑक्सीजन सही तरीके से नहीं पहुंच पाता है, जिसकी वजह से नाखूनों का रंग नीला दिखाई दे सकता है।
इसके अलावा ब्लड क्लॉटिंग की दिक्कतें होने पर भी नाखूनों का रंग नीला दिखाई दे सकता है।
कुछ-कुछ लोगों के एक ही नाखून नीले दिखाई दे सकते हैं। डॉक्टर कहते हैं कि अगर आपका सिर्फ एक नाखून नीला दिख रहा है, तो इसका कारण चोट भी हो सकता है। जैसे किसी चीज से उंगली दब जाना या टाइट जूते पहनने से नाखून के नीचे खून जम सकता है, जिससे वह नीला या काला दिखने लगता है।
अगर एक साथ कई नाखून या पूरा हाथ नीला पड़ जाए और इसके साथ चक्कर आना, सीने में दर्द या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखे, तो तुरंत मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। इस तरह के संकेतों को इग्नोर करना आपके लिए घातक साबित हो सकता है।
अगर नाखूनों का रंग बार-बार बदल रहा है या लंबे समय तक नीला बना रहता है, तो देरी न करें। डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है, ताकि सही कारण का पता लगाया जा सके।
नाखून नीले होने के लक्षण, उसके कारणों पर निर्भर करते हैं। अस्थमा की वजह से अगर आपके नाखून नीले हो रहे हैं, तो सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।
डॉक्टर के मुताबिक, अगर नाखून नीला दिखाई देने के साथ-साथ सांस लेने में दिक्कत हो रही है, तो फौरन डॉक्टर के पास जाएं।
हार्ट डिजीज, ब्लड क्लॉटिंग इत्यादि कारणों से नाखून नीले दिखाई देते हैं।
डॉक्टर विजय कुमार का कहना है कि ठंड के अलावा हार्ट डिजीज, लंग्स डिजीज इत्याकि के कारण नाखून नीले हो सकते हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.