... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: intern23.seo | Updated : December 19, 2023 7:16 PM IST
सर्दियों में क्यों गाढ़ा हो जाता है खून?
Blood Thickness in Winters: हालांकि हमें अपनी सेहत का ख्याल साल भर के किसी भी मौसम में रखना चाहिए, लेकिन सर्दियां शुरू होते ही हमें हेल्थ के लिए थोड़ा अधिक सावधान रहने की आवश्यकता होती है। जिसका कारण है कि बढ़ती ठंड के कारण हमारा शरीर कई तरह की गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकता है। जो कभी-कभी प्राणघातक भी हो सकते हैं। विशेषकर बात करें एक समस्या की तो सर्दी के मौसम में कुछ लोग खून के गाढ़ा होने की समस्या का सामना करते हैं। हालांकि इस समस्या से परेशान लोगों की संख्या काफी कम है। आइज जानते हैं खून गाढ़ा होने के लक्षण और बचाव के उपाय...
सर्दियों में खून गाढ़ा होने के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें मुख्यतौर पर तापमान में कमी होना, जिससे ठंड के मौसम में हमारे शरीर का तापमान भी कम हो जाता है। इस स्थिति में शरीर खून के अंदर प्लाज्मा की मात्रा को कम कर देता है, जिससे हमारा खून गाढ़ा हो जाता है। वहीं रक्त वाहिकाओं का संकुचन भी ठंड के मौसम में खून के गाढ़ा होने का एक बड़ा कारण माना जाता है। सर्दियों में खून के गाढ़ा होने से नसों में खून के थक्के जमने का खतरा भी बढ़ जाता है। थक्के जमने से दिल का दौरा, स्ट्रोक जैसी अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं होने का खतरा भी काफी बढ़ जाता हैं।
Disclaimer- यह लेख आपकी सामान्य जानकारी के लिए है, इसका उद्देश्य आपको किसी तरह की चिकित्सकीय सलाह देना नहीं है। यदि आप खून गाढ़ा होने की समस्या से परेशान हैं तो आपको बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.