Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

मेनोपॉज के दिनों में क्यों बढ़ जाता है महिलाओं का गुस्सा? जानें इसे कंट्रोल करने के आसान उपाय

मेनोपॉज एक ऐसा समय है जब महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। जिसका असर हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। इस अवस्था में महिलाओं को गुस्सा आने की संभावना भी बढ़ जाती है।

मेनोपॉज के दिनों में क्यों बढ़ जाता है महिलाओं का गुस्सा? जानें इसे कंट्रोल करने के आसान उपाय
Anger During Menopause

Written by intern23.seo |Published : January 18, 2024 10:42 PM IST

मेनोपॉज या रजोनिवृत्ति एक ऐसा समय है जब महिला के शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन हार्मोन की मात्रा कम हो जाती है। जिसके कारण उनके शरीर में कई तरह के बड़े परिवर्तन देखने को मिलते हैं। इस समय गुस्सा आना एक आम समस्या बन जाता है। इस समय महिलाओं के शरीर में बड़े स्तर पर हार्मोनल बदलाव देखने को मिलते हैं। जिसका असर शारीरिक स्वास्थ्य के अलावा मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं कि मेनोपॉज के समय महिलाओं में गुस्सा क्यों बढ़ जाता है, और क्या हैं इसे कंट्रोल करने के उपाय।

मेनोपॉज के दौरान गुस्सा आने के कारण

हार्मोनल चेंज

मेनोपॉज के समय महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन नाम के हार्मोन की मात्रा कम हो जाती है। जिसका प्रभाव हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के अलावा मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। जिसके कारण गुस्सा आने की समस्या हो सकती है।

नींद की कमी

मेनोपॉज के समय में महिलाओं को नींद की काफी समस्या झेलनी पड़ती है। जिसके चलते वह जरूरत के हिसाब से आराम नहीं कर पाती हैं। नींद की कमी उनके शरीर के साथ मन पर भी बुरा असर डालती है। मेनोपॉज के दौरान नींद में आने वाली कमी भी उनके गुस्से का बड़ा कारण बन जाती है।

Also Read

More News

इमोशनल सपोर्ट की कमी

मेनोपॉज एक ऐसी स्थिति जब महिलाओं के शरीर में इस तरह के बदलाव होते हैं, जिससे उनकी प्रजनन की क्षमता खत्म हो जाती है। ये उनकी उदासी का एक बड़ा कारण होता है। ऐसी स्थिति में महिला को इमोशनल सपोर्ट की बहुत ज्यादा जरूरत होती है, यदि आप उनके इस समय में भरपूर ख्याल न रखें तो यह उनके लिए गुस्से का कारण बन जाता है।

एंगर कंट्रोल के आसान उपाय

ध्यान लगाएं

ध्यान या मेडिटेशन गुस्से को शांत करने का एक शानदार उपाय है, जिससे आप खुद को लगातार खुद को नियंत्रित रख सकते हैं। इससे अलावा डेली मेडिटेशन करने से आप भावनात्मक रूप से ज्यादा मजबूत होते हैं। इस अभ्यास को डेली करने से मेनोपॉज के दौरान आने वाले गुस्से को कम करने में काफी मदद मिलती है।

नींद लें भरपूर

नींद की कटौती का सीधा असर आपकी हेल्थ पर देखने को मिलता है। वहीं बात जब मेनोपॉज के समय की हो तो इस समय आपको नींद को लेकर ज्यादा गंभीर होने की जरूरत है। इसके लिए आप अपने सोने के स्थान को आरामदायक बनाएं। भरपूर नींद आपके गुस्से को कंट्रोल करने का बेहद कारगर उपाय है।

अपनों के साथ बिताएं समय

मेनोपॉज के दौरान अक्सर गुस्सा आने का सबसे बड़ा कारण अकेलापन होता है, यही कारण है कि ऐसे समय में आपको लंबे समय तक अकेले नहीं रहना चाहिए। ऐसे में आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय जरूर बिताएं। जिससे आपको गुस्से को कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer- इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न स्रोतों के आधार पर है। इसे किसी हेल्थ एक्सपर्ट की राय के तौर पर न लें। मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को अक्सर कुछ बदलाव शरीर में देखने को मिलते हैं। जिसके उचित इलाज के लिए हेल्थ एक्सपर्ट से परामर्श जरूर करें।

About the Author

... Read More