... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : November 16, 2017 11:23 AM IST
रात में शराब पीने के बाद दूसरे दिन सुबह आपको सिर्फ सिरदर्द और ड्राई माउथ नहीं बल्कि डायरिया भी होता है। रात को शराब पीने से दूसरे दिन बार-बार शौच होना ये आम बात है और डॉ. निनाद काकडे ने बताया की ऐसा क्यों होता है।
शराब पीने से पेट की समस्या होती है?
शराब पीने से सबसे पहले आंत को नुकसान पहुँचता है। क्योंकि इसको पीने के बाद आंत के मसल्स का संकुचन होता है। और इसी संकुचन की प्रक्रिया के बार-बार होने के कारण बार-बार शौच होने लगता है।
शराब गुड बैक्टिरीया की संख्या कम कर देती है
शराब गुड बैक्टिरीया को मारकर उसकी संख्या कम कर देता है और उससे बैड बैक्टिरीया बढ जाता है। बैड बैक्टिरीया बढ़ने से आंत के पानी के सोकने की ताकत कम हो जाती है। ज्यादा शराब पीने से आपके पेट में एसिड बढ़ जाता है जिससे शौच की समस्या बढ़ती है।
शराब में होने वाले घटकों की वजह से आंत को हो सकती है समस्या
आपको बार-बार शौच के पीछे शराब में होनेवाले घटक भी एक कारण है। अगर आपको ग्लुटेन सेंसेटिविटी है, बियर या कोई शुगरी कॉकटेल्स से आपके आंत की परेशानी और भी गंभीर हो सकती है। कभी-कभी आर्टिफिशियल स्वीटनर ड्रिंक पीने से भी आंत की समस्या बढ़ जाती है।
टिप--डायरिया से बचना चाहते है तो दो ग्लास ड्रिंक से ज्यादा मत लीजिये। मगर दोनों ड्रिंक के बीच में पानी जरुर पीजिये। पानी पीने से शराब को हजम करने मदद मिलती है। अगर आपको लगता है हाई कार्ब का ड्रिंक आपके पेट की समस्या बढ़ाता है। तो उस ड्रिंक को पीने के बजाए कोई कम शुगर वाला ड्रिंक पीजिये।
Read this in English.
अनुवादक: Sushantdeep Sagvekar
चित्र स्रोत: Shutterstock
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.