Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सोते वक्त नींद में ही अचानक ठंड क्यों लगने लगती है ? जानें मुख्य कारण और बचाव

सोते समय अचानक ठंड लगने के कई कारण हो सकते हैं। अगर आपको भी ऐसा लगता है तो इसको लेकर आपको सतर्क हो जाना चाहिए। रात में कुछ लोगों को अचानक ठंड लगने लगती है। सोते समय अचानक ठंड लगना हेल्थ में कई तरही की समस्या का संकेत भी है। अक्सर देखा जाता है कि जिनका वजन कम होता है उनको ठंड ज्यादा लगती है. इसके अलावा आयरन की कमी, नींद की कमी के कारण भी सोते समय ठंड का अनुभव होता है.

सोते वक्त नींद में ही अचानक ठंड क्यों लगने लगती है ? जानें मुख्य कारण और बचाव
सोते वक्त नींद में ही अचानक ठंड क्यों लगने लगती है ? जानें मुख्य कारण

Written by akhilesh dwivedi |Updated : October 26, 2019 9:22 AM IST

सर्दी के मौसम ठंड का लगना स्वाभाविक है. रात में आप सो रहे हों और आपको नींद में ही ठंड का एहसास होने लगता है तो, यह सामान्य बात नहीं होती है। नींद इंसान के लिए उतनी ही जरूरी है जितना की सांस लेना और भोजन करना। दौड़भाग भरी जिंदगी में थकान भी लगती है और उसके लिए शरीर को तरोताजा करना जरूरी है. जो नींद आने से ही संभव है। अगर आपको नींद में ही ठंड लगने लगती है तो आपकी नींद भी पूरी नहीं होती है। नींद में ही ठंड किन कारणों से लगती है इसकी जानकारी बेहद जरूरी है, आइए जानते हैं इसके मुख्य कारणों के बारे में.....

अक्सर लोगों में यह परेशानी होती है लेकिन यह ठंड के मौसम में ज्यादा समझ में आती है। कुछ लोगों को गर्मी के मौसम में भी नींद के समय ठंड लगने लगती है। अचानक ठंड लगना कोई साधारण बात नहीं होती है। आपकी नींद अचानक से खुलती है और आपको ठंड लग रही होती है, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। रात में सोते समय ठंड लगना मतलब शरीर में कुछ न कुछ परेशानी जरूर है। इन परेशानियों को आप निम्नलिखित बातों से समझ सकते हैं। 6 घंटे की नींद लेने वालों को सर्दी-ज़ुकाम का ख़तरा कम क्यों होता है ?

सर्दी के मौसम में एक चम्मच शहद के 11 मैजिक।

Also Read

More News

आपका वजन

अगर आप अंडरवेट है मतलब आपका वजन सामान्‍य से कम है तो जाहिर सी बात है कि आपके शरीर पर इतना वसा नहीं मौजूद है कि जो आपके शरीर में गर्मी उत्‍पन्‍न करें। रात को वैसे भी सोते समय आपका शरीर का तापमान गिर जाता है। आपको बॉडी टेम्‍परेचर गर्म रखने के लिए कुछ इन्सुलेशन की आवश्यकता होती है।

प्याज की चाय सर्दी के मौसम में है कई रोगों का रामबाण इलाज।

आवश्‍यकता से भी कम वजन BMI के 18.5 तहत आता है, अगर आप पर्याप्‍त मात्रा में भोजन नहीं करेंगी तो आपका मेटाबॉल‍िज्‍म की दर कम हो जाएंगी जिस वजह से आपका शरीर पर्याप्‍त मात्रा में एनर्जी नहीं बना पाएगां और आपके शरीर में गर्मी उत्‍पन्‍न नहीं हो पाएगी। इसके अलावा अगर आपका वजन ज्यादा है तो आपको पेट के आसपास तो गर्मी लगेगी लेकिन हाथ-पैरों तक वो गर्मी नहीं पहुंच पाती इसलिए कोशिश करें कि अपना वजन नियंत्रित रखें।

सर्दी के 5 बेहतरीन ब्रेकफास्ट जो वेटलॉस में हैं मददगार।

नींद पूरी नहीं होने के कारण

हालांकि, सुनने में यह थोड़ा अजीब जरुर लगेगा लेकिन शरीर में गर्मी नहीं बनने का ये भी एक कारण है। पर्याप्‍त मात्रा में नींद पूरी नहीं होने के कारण मेटाबॉल‍िज्‍म भी गर्मी उत्‍पन्‍न नहीं कर पाती है।

सर्दी के मौसम में सिर्फ 2 इलायची का ऐसे करें उपयोग होगें अनेक फायदे।

आयरन की कमी

शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए शरीर में आयरन की मात्रा पर्याप्त होना जरूरी है। यह शरीर में मौजूद लाल उत्तकों द्वारा शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने में सहायता देते हैं। साथ ही साथ शरीर का प्रत्येक उत्तक काम करे यह भी आयरन की जिम्मेदारी है। अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है तो आपको हर समय ठंड लग सकती है।

सर्दी के मौसम रोजाना सेवन करें ये 2 सूप एक महीने में कम हो जायेगा कमर का मोटापा।

ब्लड सर्कुलेशन की समस्या

अगर आपके हाथ-पैर हमेशा ठंडे रहते हैं तो यह रक्त के प्रवाह में कमी दर्शाते हैं। ऐसा भी मुमकिन है कि आपको शरीर के एक हिस्से में ठंडक का अहसास होता हो, यह दिल की बीमारी का संकेतक भी हो सकता है।

रात में जगने वालों को हो सकती हैं ये 4 अलग-अलग सोने की बीमारी।

महिलाओं को लगती है अधिक ठंड

आपको यह बात हैरान कर सकती है लेकिन कई रिसर्च में यह बात साबित भी हो चुकी है कि महिलाओं को पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा ठंड लगती है। औसतन एक महिला को पुरुष के मुकाबले 3 डिग्री सेलसियस कम तापमान महसूस होता है। एक अध्ययन केनौसार स्त्रियां गर्मी के मौसम को तो झेल लेती हैं लेकिन सर्दियां उन्हें बहुत परेशान करती हैं।

कैसे करे बचाव

अगर आपको नींद में हमेशा ठंड लगती है, तो इन कारणों का पता लगाएं. हमेशा यह परेशानी होने पर डॉक्टर से संपर्क जरूर करें. क्योंकि कई बार शरीर में किसी बीमारी के कारण कमजोरी आ जाती है. कमजोर शरीर को ठंड ज्यादा लगती है.

देर रात तक जागने से होती हैं ये बीमारियां, जानें कारण और निदान।

खाली पेट शहद और लहसुन का कैसे करें सेवन और इससे क्या-क्या होते हैं लाभ ?

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

डायबिटीज को लेकर लोगों के मन में रहती हैं ये 5 खतरनाक बातें।

About the Author

... Read More