
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : February 24, 2026 3:29 PM IST
Feeling Tired After Adequate Sleep: अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि, “मैं पूरी नींद लेता हूं, फिर भी थकान महसूस होती है।” सुनने में आपको यह बात आम सी लग सकती है, लेकिन इसके पीछे छिपा कारण गंभीर भी हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बनी रहने वाली थकान केवल काम के दबाव का नतीजा नहीं होती, बल्कि शरीर के अंदर चल रही किसी कमी या बीमारी का संकेत भी देती है। यह कमी गलत खानपान, तनाव, हार्मोनल असंतुलन का कारण हो सकते हैं। इसलिए ऐसी थकान को आपको नजरअंदाज करने के बजाय इसके कारणों को समझना और समय रहते सही कदम उठाने के बारे में सोचना चाहिए। तो आइए अलग-अलग एंगल से समझते हैं इसके संभावित कारणों के बारे में।
जब शरीर में विटामिन बी12, विटामिन डी या आयरन की कमी हो जाती है तो पूरी नींद लेने के बावजूद भी थकान, सुस्ती और कमजोरी महसूस होती है। यह कमी अक्सर खून, हड्डियों और नर्व सिस्टम को प्रभावित करती है। कई बार तो बिना जांच के आप इसका पता भी नहीं लगा पाते। अगर शरीर में इन जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, तो एक नहीं बल्कि कई बीमारियां हो सकती हैं।
अगर आपने अभी कुछ ही समय पहले और लंबे अरसे बाद पूरी नींद लेना शुरू किया है, तो संभव है आपकी बॉडी क्लॉक (सर्केडियन रिदम) अभी नई दिनचर्या के अनुसार ढली नहीं है, इस कारण आपकी नींद पूरी नहीं हो रही है। असल में शरीर को नई नींद की आदत के साथ तालमेल बैठाने में कुछ दिन या हफ्तों का समय लगता है, इस दौरान थकान महसूस होना सामान्य बात है।
लेकिन लगातार थकान महसूस होना कई बीमारियों का संकेत होता है, जैसे थायरॉइड, डायबिटीज, लो ब्लड प्रेशर या स्लीप एपनिया। ऐसे में अगर नींद पूरी होने के बावजूद भी आपको सही ऊर्जा नहीं मिल रही हो, तो इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है और डॉक्टर से समय पर जांच कराना जरूरी हो जाता है।
कई बार आप हम अच्छी नींद तो ले लेते हैं, लेकिन पोषण से भरपूर आहार नहीं लेते। प्रोटीन, फल, सब्जियां और पर्याप्त पानी की कमी शरीर को ऊर्जा नहीं दे पाती। नतीजतन नींद के बाद भी थकान और सुस्ती बनी रहती है। सही नींद के साथ-साथ संतुलित आहार, नियमित जांच और स्वस्थ दिनचर्या अपनाना बेहद जरूरी है। अगर थकान लंबे समय तक बनी रहे, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।