... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : June 12, 2023 10:03 AM IST
चाय में Rusk डुबोकर खाने की आदत? इन 5 वजह से नहीं करना चाहिए ऐसा, हो जाएगा सेहत को बड़ा नुकसान
Rusk Side effects : चाय के साथ लोग अलग-अलग चीजें खाना पसंद करते हैं, जिसमें से ज्यादातर लोग चाय के साथ रस्क यानि 'पापे' भी खाते हैं। चाय के साथ नाश्ते में उत्तर भारत और ज्यादातर भारतीय घरों में रस्क का सेवन किया जाता है। हालांकि ये कंच्री स्नैक भले ही आपका पसंदीदा हो लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें पोषक गुणों के नाम पर कुछ भी नहीं होता है? जी हां, रस्क एक ऐसा फूड है, जिसमें पोषक तत्व न के बराबर होते हैं और जरूरत है इन्हें अपनी डाइट से बाहर निकाल फेंकने की। बता दें कि रस्क को बनाने के लिए मैदा को दो बार तक बेक किया जाता है और इसमें शुगर, दूध जैसी चीजों को डाला जाता है। अगर आप सोच रहे हैं कि रस्क के ऐसे कौन से नुकसान हैं, जो आपको पता होने चाहिए तो आइए आपको बताते हैं चाय में रस्क डुबोकर खाने के कुछ नुकसान।
रस्क में जीरो कैलोरी की वजह से आप न सिर्फ भूखे रह जाते हैं बल्कि आपके शरीर में पोषक तत्वों की भी कमी होने लगती है। जब आपको बार-बार भूख लगती है तो आप जरूरत से ज्यादा खाते हैं और वजन बढ़ने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। एक रस्क में 40 से 60 कैलोरी होती है और इसमें कम कैलोरी की वजह से आप बहुत ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करते हैं।
इस बात को गांठ बांध लीजिए कि रस्क में प्रोटीन के नाम पर सिर्फ शून्य होता है। अगर आप चाय के साथ दिन की शुरुआत रस्क से करते हैं तो आप शरीर को जीरो प्रोटीन दे रहे हैं। इसलिए नाश्ते में कुछ प्रोटीन रिच फूड्स ट्राई करें, जो आपको फुल रखने के साथ मसल्स ग्रोथ में मदद करे और ब्लड शुगर को कंट्रोल रखे।
रस्क में फाइबर की मात्रा बहुत कम होती है, हालांकि कुछ रस्क में फाइबर की मात्रा को बढ़ाया गया होता है लेकिन वो महंगे होते हैं। जब आपके शरीर को फाइबर नहीं मिलेगा तो आपको भूख ज्यादा लगेगी और पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए चाय के साथ ज्यादा रस्क न खाएं।
हमारे शरीर को सही तरीके से काम करने के लिए ढेर सारे पोषक तत्वों की जरूरत होती है और जब ये न मिले तो शरीर बीमार पड़ने लगता है। रस्क में भी पोषक तत्व के नाम पर जीरो होता है, जो शरीर के लिए सिर्फ पेट भरनेसे ज्यादा कुछ नहीं है। इसलिए नाश्ते में रस्क को न कहें।
रस्क में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, जिसकी लत आसानी से लग जाती है। बहुत से लोग सुबह उठकर सिर्फ और सिर्फ रस्क खाना पसंद करते हैं क्योंकि उन्हें मीठे की आदत हो चुकी होती है। सुबह चाय के साथ रस्क आपका ब्लड शुगर बढ़ाने का काम करता है और आपको दूसरी परेशानियां भी हो सकती है।