
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : April 10, 2026 8:27 PM IST
Medically Verified By: Mr. Amit Srivastava
fatigue after waking up in the morning
आज के समय में लाखों लोग अलग-अलग स्वास्थ्य से जुड़ी अलग-अलग समस्याओं से जूझ रहे हैं और उनमें से कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें पता नहीं है कि उन्हें कोई हेल्थ इशू चल रहा है। ऐसे में वे इस तरह की समस्याओं के शुरुआती लक्षणों को या तो इग्नोर कर देते हैं या फिर उन्हें समझ ही नहीं पाते हैं। इनमें से एक ऐसा ही लक्षण है सुबह उठने के बाद ही थकान महसूस करना। जिसे कुछ लोग आलस समझ लेते हैं, जबकि कई बार यह किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है। न्यूट्रीफाई टुडे के फाउंडर और न्यूट्रास्यूटिकल्स एक्सपर्ट मिस्टर अमित श्रीवास्तव के अनुसार हर रोज लाखों भारतीय सुबह उठते ही थकान महसूस करते हैं और कई बार अपनी बिजी लाइफस्टाइल की गलती समझ बैठते हैं। लेकिन हर बार जरूरी नहीं है कि आपका बिजी लाइफस्टाइल ही इसका कारण हो कई बार यह किसी अन्य समस्या का संकेत भी हो सकता है और अगर समय पर इसकी जांच करके पता लगा लिया जाए तो हो सकता है इसे इलाज करके ठीक भी किया जा सके।
मैं एक ऐसे आंकड़े से शुरुआत करना चाहता हूं जिसे सुनकर हम सभी की चिंता बढ़ जाएगी, माना जाता है कि 70% से ज्यादा भारतीयों में विटामिन D की कमी है या उन्हें यह पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रहा है। ऐसा उस देश में हो रहा है, जहां जहां साल भर धूप खिलती है और जहां के लोग विकसित देशों की तुलना में कहीं ज्यादा समय घर से बाहर यानी धूप में बताते हैं।
Mr. Amit Shrivastava Nutraceuticals and Medical Food Expert
कुछ पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं और उन्हें गंभीरता से लेना सबसे ज्यादा जरूरी है। लेकिन अभी भी लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, जबकि यह कोई मामूली बात नहीं है। यह पोषण से जुड़ी एक बहुत बड़ी समस्या का संकेत है, जो भारत में रोजमर्रा की जिंदगी को इस तरह प्रभावित कर रही है कि हम अक्सर इसके असली कारण को समझ ही नहीं पाते।
लोग अक्सर कहते हैं कि वे चाहे कितनी भी नींद ले लें, सुबह उठने पर थका हुआ ही महसूस करते हैं, तो उनके लिए सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि उन्होंने आखिरी बार ब्लड टेस्ट कब कराया था और अगर 1 महीने से ऊपर का समय हो गया है तो फिर से करा लेना चाहिए। इसके साथ-साथ उन्हें अपनी स्लीपिंग हैबिट्स सुधारने और स्ट्रेस को कंट्रोल करने की सलाह भी दी जाती है।
(और पढ़ें - रात को ठीक से सो न पाने के नुकसान?)
खासतौर पर अगर कोई व्यक्ति अपनी लाइफस्टाइल ठीक से मेंटेन कर रहा है, स्ट्रेस से बचा हुआ है या उसने स्ट्रेस कंट्रोल किया हुआ है और साथ ही उसकी स्लीप क्वालिटी भी अच्छी है यानी रात को वह अच्छी और आरामदायक नींद ले पा रहा है और इन सब के बावजूद भी अगर उसे सुबह थकान होती है, तो यह कोई आम बात नहीं है। ऐसे में जरूर शरीर के अंदर कोई समस्या है, जिसे ब्लड टेस्ट की मदद से भी ढूंढा जा सकता है।
अब हम ये तो जान चुके हैं कि सुबह के समय थकान होना जरूरी नहीं है कि आम बात हो बल्कि कई बार यह किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है। इसलिए अब यह भी जानते हैं कि शरीर में किस विटामिन की कमी से थकान होती है या फिर कौन से अन्य पोषक तत्वों की कमी इसका कारण बनते हैं -
विटामिन डी की कमी - विटामिन D सिर्फ हड्डियों के लिए नहीं है बल्कि सीधे तौर पर हमारी कोशिकाओं की ऊर्जा (माइटोकॉन्ड्रियल एनर्जी), स्लीप क्वालिटी, इम्यूनिटी और मूड के लिए भी बहुत जरूरी है। इसलिए अगर इसकी कमी होती है, तो इससे शरीर में थकान होने लगती है।
विटामिन B12 की कमी - B12 हमारे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (RBC) को बनाने, नसों को स्वस्थ रखने और उन न्यूरोट्रांसमीटर को तैयार करने के लिए जरूरी है। साथ ही यह हमारे मूड और ऊर्जा को भी कंट्रोल करती है। शरीर में जब इसकी कमी होती है, तो खून ऑक्सीजन को ठीक से नहीं पहुंचा पाता, नसों का काम धीमा पड़ जाता है और दिमाग वह सिग्नल नहीं बना पाता जिससे आप खुद को चुस्त और प्रेरित महसूस करें। इसकी वजह से होने वाली थकान बहुत गहरी और हर वक्त रहने वाली होती है, जिसे अक्सर लोग सालों तक डिप्रेशन या काम का तनाव (बर्नआउट) समझ लेते हैं, जबकि असली वजह कुछ और ही होती है।
आयरन की कमी - खासतौर पर महिलाओं में यह थकान या कमजोरी रहने के सबसे बड़े कारणों में से एक है। भारत में लगभग 53% महिलाओं और एक बड़ी संख्या में पुरुषों में आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया पाया जाता है। आयरन शरीर के लिए एक बेहद जरूरी मिनरल है, जो लाल रक्त कोशिकाओं शरीर के सभी हिस्सों तक पहुंचने में मदद करता है। अगर शरीर में आयरन कम है, तो शरीर को पर्याप्त मात्रा में आयरन नहीं मिल पाती है, जिससे शरीर में ऊर्जा कम महसूस होने लगती है और थकान जैसे लक्षण पैदा होते हैं।
जब हम भारतीय थकान महसूस करते हैं, तो अक्सर सब कुछ ज्यादा करने लगते हैं जैसे ज्यादा काम करना, ज्यादा चाय पीना। लेकिन ऐसे में शरीर के साथ जबरदस्ती नहीं की जानी चाहिए बल्कि इसकी असली वजह का पता लगाना चाहिए।
सुबह उठने के बाद या फिर दिनभर थकान रहने के पीछे कई बार किसी न किसी पोषक तत्व की कमी निकलती है, जिनमें आमतौर पर विटामिन डी, विटामिन B12, सीरम फेरिटिन (आयरन), हीमोग्लोबिन और टीएसएच आदि शामिल है और बेल्ट टेस्ट वैल्यू की मदद से मिलने वाली जानकारी की मदद से शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी का अंदाजा लगाया जा सकता है।
स्वस्थ रहने के लिए यह बेहद जरूरी है कि आप शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी नहीं होने देते हैं या फिर अघर कम हो जाए तो उसे जल्द से जल्द दूर करते हैं। आपको हर सुबह महसूस होने वाली थकान को इग्नोर नहीं करना चाहिए। व्यस्त लाइफस्टाइल बिजी होने का मतलब यह नहीं है कि आपको हमेशा थका हुआ ही रहना पड़े। ज्यादातर मामलों में, यह पोषण से जुड़ी एक समस्या होती है जिसे सही और वैज्ञानिक तरीके से ठीक किया जा सकता है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।