Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

थोड़ा सा काम करके थक जाते हैं और आलसीपन से परेशान हैं? जाने कारण और समाधान

कभी-कभी शरीर में ऐसा आलस महसूस होता है कि चलने-फिरने में भी दिक्कत होने लगती है। इसके कई कारण हो सकते हैं, नजरअंदाज करने की गलती न करें...

थोड़ा सा काम करके थक जाते हैं और आलसीपन से परेशान हैं? जाने कारण और समाधान

Written by Atul Modi |Published : June 23, 2024 3:22 PM IST

थकान सबको लगती है। यह एक आम समस्या है। लेकिन कुछ लोगों को थोड़ा सा काम करते ही थकान महसूस होने लगती है, जो आम बात नहीं है। ज्यादातर लोग इस समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसा करके आप एक बड़ी परेशानी को निमंत्रण देते हैं। यदि आप थोड़ी दूर चलते ही या थोड़ा सा काम करते ही थक जाते हैं तो आपको तुरंत सावधान हो जाना चाहिए और हो सके तो डॉक्टर से एक बार जरूर सलाह लेनी चाहिए। इस लेख में हम विस्तार से बताएंगे कि आखिर क्यों हम चलते-फिरते समय शरीर में आलसीपन महसूस करते हैं। ऐसा क्यों होता है और इसके पीछे क्या वजह है?

आलसीपन कैसे दूर करें?

शरीर पर काम का अधिक बोझ

हमारा शरीर एक मशीन की तरह काम करता है। लेकिन हम इस मशीन को लगातार चलाते रहें, तो यह थक जाती है। यदि हम लगातार काम करते रहते हैं, चाहे वह पढ़ाई हो या फिर कोई और काम, तो हमारा शरीर थक जाता है। जो शरीर में आलस पन का प्रमुख कारण हो सकता है।

एक साथ कई काम करना

जब हम एक साथ कई काम करते हैं तो इससे भी शरीर में आलसपन और जल्दी थकान आ सकती है। जैसे हम बात करते हुए चलते रहते हैं, तो शरीर दोनों कार्यों को एक साथ करने की कोशिश करती है। इससे शरीर पर बोझ बढ़ जाता है और हमें थकावट महसूस होती है। इसलिए जरूरी न हो तो एक समय पर एक ही कम करें।

Also Read

More News

स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें

हम अक्सर अपने शरीर की सही देखभाल नहीं करते। कम सोते हैं, ठीक से नहीं खाते और अच्छी तरह से आराम नहीं करते। इससे हमारा शरीर कमजोर होता जाता है। ऐसा अधिक दिन करने से शरीर में कमजोरी आ जाती है। जिससे चलते-फिरते समय थकावट महसूस होती है।

व्यायाम जरूरी

भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने शरीर के लिए एक घंटा समय जरूर निकालें। फिट और एनर्जेटिक रहने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। इससे हमारे शरीर को बूस्ट मिलता है। दिनभर एनर्जेटिक महसूस करते हैं। यदि आप एक्सरसाइज नहीं करते, तो शरीर कमजोर होता जाता है। एक समय ऐसा आता है जब हम थोड़ा सा काम करने में हांफने लगते हैं। थोड़ी दूर चलने पर थकावट महसूस करने लगते हैं।

तनाव

तनाव का सीधा असर हमारे शरीर पर होता है। जिससे काम में मन नहीं लगता है और थकावट महसूस होती है। तनाव कम करने के लिए आप योग कर सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

ये प्रमुख कारण थे जिससे आप हमेशा लेजी या थका हुआ महसूस करते हैं। इसके लिए जरूरी है कि कुछ समय अपने लिए निकालें। दिमाग को पूरी तरह फ्री रखें। काम करना है, लेकिन इतना नहीं कि शरीर ही खराब हो जाए। जितना काम करें उतना ही शरीर पर ध्यान दें। कहावत है "जान है, तो जाहान है"। शरीर ही सही नहीं रहेगा तो हम पैसों का क्या करेंगे। नियमित रूप से व्यायाम करें। पौष्टिक खाना खाएं। हो सके तो धूम्रपान से दूरी ही बना कर रखें।

About the Author

... Read More