... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : October 15, 2020 4:11 PM IST
Carrying menstrual pads, tampons, cups, waste disposal, or zip-lock bags is essential. In addition, have some painkillers for painful periods.
Dizzy During Periods : महिलाओं को पीरियड्स के दौरान पेट में दर्द, सिरदर्द, कमर दर्द, क्रैम्प्स, थकान, मांसपेशियों में दर्द और पेट फूलने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं, कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान चक्कर (Dizzy During Periods) आने की भी समस्या होती है। पीरियड्स में हल्के-फुल्के चक्कर आना सामान्य होता है, लेकिन अगर आपको ज्यादा चक्कर आता है, तो यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। चलिए आ जानते हैं पीरियड्स में आखिर चक्कर क्यों (Dizzy During Periods) आते हैं?
खून की कमी के कारण पीरियड्स में चक्कर आने की समस्या हो सकती है। हर महीने पीरियड्स के दौरान करीब 2 चम्मच खून निकल जाता है, इस कारण एनीमिया की शिकायत नहीं होती है। हालांकि, अगर आपको अधिक ब्लीडिंग होती है, तो महिला एनीमिया की शिकायत हो सकती है।
दरअसल, लाल ब्लड सेल्स मेंऑक्सीजन को कैरी करने वाली कोशिकाएं होती है। ब्लीडिंग के दौरान रेड ब्लड सेल्स शरीर से निकलता है, जिसकी वजह से ब्रेन में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। इस वजह से चक्कर आने की शिकायत हो सकती है। ऐसे में महिलाओं को पीरियड्स के दौरान आयरन सप्लीमेंट लेने चाहिए।
शरीर में मौजूद प्रोस्टाग्लैन्डिन्स हार्मोन शरीर की कई क्रियाओं के साथ-साथ पीरियड्स साइकल को भी नियंत्रित करता है। प्रोस्टाग्लैन्डिन्स हार्मोंन में गड़बड़ी की वजह से पीरियड्स में क्रैम्प्स ज्यादा गंभीर हो जाते हैं। कई प्रोस्टाग्लैन्डिन्स की वजह से गर्भाशय की मांसपेशियों में सिकुड़न और रेड ब्लड सेल्स संकुचित हो जाती है। इसकी वजह से चक्कर और सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
पीरियड्स के दौरान गर्भाशय में सिकुड़न होने लगती है, जिसकी वजह से गर्भाशय के ऊपर जमी खून की परत निकलने लगती है। इसे ही क्रैम्प्स कहा जाता है। क्रैम्प्स के कारण सिर में तेज दर्द और चक्कर होने लगता है। वहीं, अधिक क्रैम्प्स होना एंड्रोमेट्रिओसिस का संकेत भी हो सकता हैं।
शरीर में पानी की कमी के कारण से भी पीरियड्स में चक्कर आ सकते हैं। चक्कर की समस्या से बचने के लिए दिन में कम से कम 8 से 9 गिलास पानी का सेवन करें। इसके साथ ही इस दौरान कॉफी, चाय, सोडा और एल्कोहल से दूर रहें।
हाइपोग्लाइसीमिया यानी ब्लड शुगर कम होने के कारण भी चक्कर महसूस हो सकता है। खून में शुगर लेवल कम या अधिक होने के कारण एस्ट्रोजेन हार्मोन पर असर पड़ता है, जिससे चक्कर आने जैसी परेशानी हो सकती है।
कोविड-19 ही नहीं इन कारणों से भी होती है गले में खराश
सुशांत की आखिरी फिल्म में हीरोइन को था थाइराइड कैंसर, जानिए इसके लक्षण और उपचार