
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Updated : February 2, 2026 3:21 PM IST
Medically Verified By: Dr Swapnil Brajpuriya
Sinus Or Ear Pain Kaise Thik Kare: सर्दियों का मौसम आते ही कई लोगों को बार-बार नाक बंद होना, सिर भारी लगना, चेहरे में दर्द, छींक, गले में खराश और कान में दर्द या भारीपन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। कुछ लोग इसे अनदेखा कर देते हैं तो कुछ सर्दी का इफेक्ट समझकर घरेलू इलाज करना शुरू कर देते हैं। एशियन हॉस्पिटल के एसोसिएट डायरेक्टर और ENT यूनिट हेड डॉक्टर स्वप्निल ब्रजपुरिया का कहना है कि
'ठंड के मौसम में साइनस इंफेक्शन और कान की सूजन/इन्फेक्शन के मामले तेजी से बढ़ जाते हैं। इसकी एक बड़ी वजह जहां ठंडी हवा और कम तापमान है, वहीं दूसरी ओर बढ़ता वायु प्रदूषण भी इन समस्याओं को और गंभीर बना देता है।'
एक्सपर्ट बताते हैं कि सर्दियों में हवा में नमी कम हो जाती है, जिससे नाक और गले की अंदरूनी परत सूखने लगती है। इससे शरीर की प्राकृतिक सुरक्षा प्रणाली कमजोर पड़ती है और वायरस-बैक्टीरिया आसानी से हमला कर देते हैं। इसके अलावा डॉक्टर बताते हैं कि ठंड के कारण नाक की नसें सिकुड़ जाती हैं, जिससे नाक बंद रहती है और साइनस में जमा म्यूकस बाहर नहीं निकल पाता। यही म्यूकस आगे चलकर इंफेक्शन का कारण बनता है।' आइए हम थोड़ा विस्तार से जानते हैं।
बताए गए कारणों के अवाला सर्दियों में लोग अधिकतर समय बंद कमरों में रहते हैं, खिड़कियां कम खुलती हैं और वेंटिलेशन घट जाता है। ऐसे में वायरल इंफेक्शन तेजी से फैलता है। वहीं जिन लोगों को पहले से एलर्जी, अस्थमा या बार-बार सर्दी-जुकाम की समस्यारहती है, उनमें साइनस की परेशानी ज्यादा देखी जाती है।
डॉक्टरों के मुताबिक 'नाक और कान एक नली के जरिए जुड़े होते हैं। जब सर्दियों में साइनस या जुकाम के कारण नाक में सूजन आती है तो यह नली ब्लॉक हो सकती है। इससे कान में दबाव बनने लगता है और कान में दर्द, भारीपन, सुनाई कम देना या इंफेक्शन जैसी दिक्कतें बढ़ जाती हैं।'

विशेषज्ञ मानते हैं कि सर्दियों में प्रदूषण का स्तर अक्सर बढ़ जाता है। धुंध, धुआं, PM2.5 और एलर्जन कण नाक की परत में जलन पैदा करते हैं, जिससे सूजन बढ़ती है और साइनस का रास्ता और ज्यादा ब्लॉक हो सकता है। प्रदूषण के कारण एलर्जी ट्रिगर होती है, जिससे लगातार छींकें, नाक बहना और सिरदर्द की शिकायत बढ़ जाती है।

सर्दियों में साइनस और कान की समस्या बढ़ने के पीछे ठंड, सूखी हवा, वायरल इंफेक्शन और प्रदूषण- चारों अहम कारण हैं। समय पर सावधानी और सही इलाज से इन परेशानियों को बढ़ने से रोका जा सकता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।