... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : July 29, 2022 9:07 PM IST
डेंगू बुखार में क्यों कम हो जाता है 'प्लेटलेट्स', जानिए Platelet Count बढ़ाने के आयुर्वेदिक घरेलू उपाय
Platelet count in hindi : शरीर में प्लेटलेट्स काउंट्स व्यक्ति के स्वास्थ्य को गम्भीर तरीके से प्रभावित कर सकते हैं। डेंगू जैसी बीमारियों में जब प्लेटलेट्स काउंट्स गिरने ( decreasing platelet count in hindi) लगते हैं तो यह स्थिति चिंताजनक मानी जाती है। डेंगू बुखार (Dengue Fever) एक मच्छर जनित रोग है जो डेंगू वायरस के कारण होता है। आमतौर पर, वायरस संक्रमण के दो से चौदह दिन बाद डेंगू के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। इसमें तेज बुखार, मांसपेशियों दर्द और ऐंठन, सिरदर्द, ज्वाइंट पेन और त्वचा पर चकत्ते पड़ना आदि लक्षण दिखाई देते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, डेंगू होने पर इंसान के शरीर में प्लेटलेट्स कम (Platelets Count in Dengue Fever) होने लगता है। जो कभी-कभी जानलेवा भी हो सकता है। (Hazards of low platelet count in hindi)
आपको बता दें कि, भारत समेत दुनियाभर के ज्यादातर देश मच्छर और इससे होने वाली बीमारियों से परेशान हैं। मच्छरजनित बीमारियों (Mosquito Borne Diseases) में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया आदि रोग सबसे आम हैं। मच्छर के काटने से होने वाली ये बीमारियां बेहद खतरनाक और जानलेवा हैं।
जब कोई डेंगू वायरस से संक्रमित मच्छर हमें काटता है, तो वायरस रक्तप्रवाह में प्रवेश कर जाता है। प्रवेश करते ही यह प्लेटलेट्स को एक तरह से बांधने लगता है और फिर वायरस पूरे शरीर में प्रसारित होने लगता है। संक्रमित प्लेटलेट कोशिकाएं सामान्य प्लेटलेट्स को नष्ट कर देती हैं जो डेंगू बुखार में प्लेटलेट काउंट में गिरावट के प्रमुख कारणों में से एक है।
विशेषज्ञों के अनुसार, एक सामान्य व्यक्ति के प्रति माइक्रोलीटर रक्त में 150,000 और 250,000 के बीच प्लेटलेट काउंट होता है। जबकि, डेंगू से पीड़ित लगभग 80 से 90 प्रतिशत रोगियों का प्लेटलेट लेवल 100,000 से कम होगा, जबकि 10 से 20 प्रतिशत गंभीर रोगियों में प्लेटलेट 20,000 या उससे कम हो सकता है।
डेंगू बुखार में प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए गिलोय एक बेहतरीन औषधि है। गिलोय का काढ़ा पीकर प्लेटलेट बढ़ाया जा सकता है। यह दवा से भी ज्यादा तेज रिकवर करता है।
पपीते के पत्तों का जूस भी डेंगू वायरस से लड़ने में मदद करता है। अगर आपके घर में कोई डेंगू बुखार से पीड़ित है तो उसे पपीते के पत्ते का रस जरूर दें। (home remedies to boost of low platelet count in hindi)
एलोवेरा भी एक औषधि है। यह डेंगू वायरस से लड़ता है। डेंगू में एलोवेरा को घर में पीसकर उसका रस पीने से प्लेटलेट काउंट बढ़ जाता है। (Ayurvedic Tips to boost of low platelet count in hindi)
बकरी के दूध में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो डेंगू के खिलाफ काम करते हैं! डेंगू में बकरी का दूध फायदेमंद है।