Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

ज्यादा देर बैठने और खड़े रहने से पैरों में आ जाती है सूजन? जानें इसका कारण और बचाव के टिप्स

पैरों में सूजन आने का कारण: ज्यादा देर बैठने और खड़े रहने से पैरों में सूजन आने की समस्या से बहुत लोग परेशान रहते हैं। लेकिन अक्सर लोग इसके कारणों के बारे में नहीं जानते।

ज्यादा देर बैठने और खड़े रहने से पैरों में आ जाती है सूजन? जानें इसका कारण और बचाव के टिप्स

Written by Atul Modi |Published : March 26, 2024 4:43 PM IST

आपने कई बार देखा होगा कि जब आप डेस्ट पर लंबे समय तक काम करते हैं तो आपके पैरों में सूजन आ जाती है। तो, कभी बहुत देर खड़े होने के बाद भी पैरों में सूजन महसूस होती है। अक्सर, लोग इस स्थिति को नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि, ये सेहत से जुड़ी गंभीर चीजों की तरफ भी संकेत करती है। तो, कभी ये दिल की बीमारियों, हार्ट ब्लॉकेज और वेरिकॉज वेन्स की समस्या के कारण भी हो सकती है। इसके अलावा भी ये कुछ आम समस्याओं का भी संकेत है। कैसे, जानते हैं।

1. एडिमा के कारण

फ्लूइड बिल्डअप (एडिमा) तब होता है जब आपके पैरों के टिश्यू या ब्लड वेसेल्स में जरूरत से ज्यादा तरल पदार्थ जमा हो जाता है। यह तब हो सकता है जब आप केवल अपने पैरों पर भार दे कर बैठे हों। लेकिन यह इस बात का भी संकेत हो सकता है कि आपका वजन ज्यादा बढ़ गया है और आपके पैरों में शरीर का सारा वजन आ गया है। साथ ही अगर शरीर में सोडियम की मात्रा ज्यादा है तब भी आपको यह समस्या हो सकती है।

2. लिगामेंट्स में सूजन के कारण

लिगामेंट्स में सूजन होने के कारण भी आपके पैरों में सूजन होती है। यह तब होता है जब आपके पैरों के टिशूज में जलन और सूजन हो जाती है। साथ ही अगर आपको गठिया की भी बीमारी है तो इसमें लंबे समय तक पैरों को नीचे रखने से सूजन आ जाती है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए इस स्थिति के बारे में जानना चाहिए।

Also Read

More News

3. खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण

खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण भी आपके पैरों में सूजन आ सकती है। दरअसल, अगर आपका ब्लड पूरे शरीर में ही से सर्कुलेट नहीं हो पा रहा है और कहीं रूक जा रहा है तो ये सूजन का कारण बन सकता है। इसके अलावा अगर आपको हाई बीपी की समस्या है तो ये आपको हो सकता है। दरअसल, हाई बीपी के मरीज जब पैर नीचे करके देर तक बैठते हैं तो उनके पैरों के ब्लड वेसेल्स पर भार पड़ता है, जिससे पैरों में सूजन आ जाती है।

4. हाई ब्लड शुगर के कारण

हाई ब्लड शुगर के मरीजों में ये समस्या ज्यादा होती है। जैसे कि डायबिटीज के मरीजों के साथ भी होता है। दरअसल, हाई ब्लड शुगर आपके ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित कर सकता है और निचले छोरों में फ्यूड बनाता करता है। यह बिल्डअप पैरों, टखनों और निचले पैरों में सूजन पैदा कर सकता है। टिशूज में फ्यूड निर्माण के कारण पैरों और टखनों में ज्यादा सूजन हो सकती है।

इस तरह के सूजन से बचने का उपाय

ज्यादा देर बैठने और खड़े रहने से पैरों में सूजन से बचने के कई तरीके हैं। जैसे कि

-डेस्क पर लंबे समय कर अपने पैर नीचे करके ना बैठें।

-हर कुछ देर में पोजिशन चेंज करें। बीच-बीच में चलते-फिरते रहें।

-ज्यादा सूजन रहती है तो पैरों के नीचे कुछ लगाएं जिससे पैरों पर प्रेशर ना पड़ें।

-लंबे समय खड़े ना रहें और पैरों को बीच-बीच में आराम देते रहें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

इसके अलावा इस स्थिति से बचने के लिए डॉक्टर से बात करें और इन्हें इस बारे में बताएं। अगर वो कुछ टेस्ट लिखते हैं तो करवाएं। इस तरह समस्या होने पर इलाज करवाएं। साथ ही आपे इन सुझावों की भी आप मदद ले सकते हैं।

About the Author

... Read More