वजन बढ़ने पर क्यों होने लगता है घुटनों में दर्द, एक्सपर्ट से जानिए कारण और बचाव

घुटनों का दर्द और मोटापा दोनों एक दूसरे से गहरी तरह संबंधित हो सकते हैं। अधिक मोटापा घुटनों के ऊपर अत्यधिक बोझ डालता है, जिससे उनमें दर्द होने की संभावना बढ़ जाती है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : August 2, 2023 9:41 PM IST

घुटने हमारे शरीर का एक ऐसा महत्वपूर्ण अंग है जिसके कारण हम चल-दौड़ पाते हैं, ऐसे में अगर हम अपने घुटने में हल्की सी भी समस्या महसूस करते हैं, तो हमें चलने और उठने-बैठने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। देखा जाए तो ह्यूमन बॉडी का सबसे बड़ा और सबसे मजबूत जोड़ होने की वजह से स्वस्थ घुटना बेहद जरूरी हो जाता है। विशेषज्ञों की माने तो अगर आप स्थिर होकर खड़े हैं तो आपके घुटने पर आपके शरीर का लगभग 80% वजन टिकता है, जबकि चलते समय आपके घुटनों पर आपके शरीर का लगभग 150% वजन रहता है। यदि आपके शरीर का वजन ज्यादा है, तो आपको संभालने के लिए आपके घुटने पर ज्यादा दबाव होगा, जिस कारण से आपको अपने घुटने में अत्यधिक दर्द का सामना करना पड़ सकता है।

शरीर के वजन का घुटनों पर असर क्यों पड़ता है?

जब कभी किसी व्यक्ति का वजन बढ़ जाता है, तो इससे आपके कार्टिलेज पर अत्यधिक स्ट्रेस पड़ता है। विशेषज्ञों की मानें तो कार्टिलेज पर वजन बढ़ने से ब्लड केमिकल लेवल में बढ़ोतरी होती है, जिस वजह से आपको सूजन का सामना करना पड़ सकता है। ऑस्टियोआर्थराइटिस (OA) भी एक ऐसी समस्या है, जो आपके वजन के अत्यधिक प्रभाव से हो सकती है, क्योंकि इस समस्या के दौरान आपकी हड्डियां सही ढंग से काम नहीं कर पाती।

वजन कम होने से दर्द भी होता है कम

अगर आप भी घुटनों के दर्द से परेशान हैं तो आपको अपने वजन का खास ख्याल रखना होगा। अगर आपका बढ़ता वजन आपके घुटनों के दर्द का कारण है, तो आप अपना वजन कम करके आसानी से इस घुटनों के दर्द की समस्या से निजात पा सकते हैं। हालांकि वजन कम करने से आपको अपने घुटनों के दर्द में राहत मिल सकती है, लेकिन अगर आप पहले से ही घुटने में दर्द का अनुभव कर रहे हैं, तो आपको अपना वजन कम करने में भी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

घुटनों में दर्द होने पर ऐसे होगा वजन कम

अगर आपको अपने घुटने में अत्यधिक दर्द का सामना करना पड़ रहा तो आपको अपने वजन को कम करने पर ध्यान देना चाहिए। अगर आप चाहे तो इसके लिए फिजिकल थेरेपी प्रिस्क्रिप्शन ले सकते हैं। साथ ही अगर आप अत्यधिक दर्द से बचते हुए व्यायाम करना चाहते हैं, तो आप बिना झिझक पानी में व्यायाम कर सकते हैं।

क्या घुटनों के दर्द का कारण मोटापा है?

यह सवाल एक पेचीदा सवाल है, क्योंकि निश्चित तौर पर आपको अपने मोटापे या अत्यधिक वजन के कारण से घुटने में दर्द का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन यह कहना ठीक नहीं होगा कि केवल घुटनों का दर्द ही मोटापे का कारण है।

(Inputs By: Dr. Aashish Chaudhry,  Managing Director | Senior Consultant & Head, Department of Orthopaedics & Joint Replacement, Aakash Healthcare)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source