
Also Read
बुखार नहीं होने पर भी आपको लगती है ठंड? बुखार के अलावा इन 7 कारणों से आपको लग सकती है ठंड
अक्सर हम देखते हैं कि जब भी हमें ठंड लगती है तो उसके बाद हमें बुखार जरूर होता है। लेकिन ऐसा होता है क्या कभी आपने जानने की कोशिश की है। अगर नहीं तो आपके लिए एक बात जानना बहुत ही जरूरी है कि सिर्फ बुखार होने पर ही ठंड नहीं लगती है। जी हां, जरूरी नहीं कि आपको सिर्फ बुखार होने पर ही ठंड लगे। अक्सर ठंड लगने के पीछे भी बहुत सारे कारण होते हैं। इस लेख में हम आपको इन्हीं में छह कारणों के बारे में बता रहे हैं, जिनके कारण आपको ठंड लग सकती है। तो आइए जानते हैं कौन से हैं ये कारण।
शारीरिक गतिविधियां, जो वास्तव में इंटेंस होती हैं या फिर लंबे समय तक की जाती हैं, आपके शरीर के तापमान को बढ़ा सकती है। एक्सरसाइज से होने वाली हीट से आपको थकावट, या अत्यधिक गर्मी की बीमारी या फिर आपको ठंड भी लगने लग सकती है। इस दौरान आप भ्रमित महसूस कर सकते हैं या फिर आपको अपनी मांसपेशियों को नियंत्रित कर पाना मुश्किल हो सकता है। इसके अलावा आपको दस्त, उल्टी, या फिर बेहोशी हो सकती है।
थायराइड आपकी गर्दन में तितली के आकार की एक छोटी सी ग्रंथि है। आपका शरीर किस तरह से ऊर्जा को कंट्रोल करता है ये हार्मोन उसे नियंत्रित करने में मदद करता है। अगर यह सही तरीके से काम नहीं कर रहा है तो आपको हाइपोथायरायडिज्म नाम की स्वास्थ्य स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। लक्षणों में थकान, कब्ज और हृदय की कम गति शामिल है। इतना ही नहीं इस हार्मोन के अंसुतलन के कारण आपको ठंड लगने की भी परेशानी हो सकती है।
जब आपका ब्लड शुगर हेल्दी लेवल से नीचे चला जाता है तो आपको पसीना, ठंड लगना और अकड़न सभी प्रकार के लक्षण हो सकते हैं। जब तक आपका ब्लड शुगर वापस ठीक लेवल पर नहीं आ जाता है तब तक आप संकोची, कमजोर, चिड़चिड़ा, भूख लगना और मिचली जैसा महसूस कर सकते हैं।
मलेरिया, परजीवी के कारण होने वाला एक संक्रमण है। यह तब होता है जब एक संक्रमित मच्छर आपको काटता है। मलेरिया, बुखार का कारण बनता है, लेकिन अक्सर ठंड लगना इसका पहला संकेत होता है। कई बार मच्छर एक ही व्यक्ति पर ज्यादा हमला करते हैं। जब आपको ठंड लगने लगती है तब आपको सबसे पहले बुखार होता है, फिर पसीना आता है, लेकिन बाद में आप सामान्य स्थिति में लौट आते। ऐसा बार-बार होता है।
पथरी एक प्रकार का मिनरल्स और सॉल्ट है, जो आपकी किडनी के अंदर जमा होने पर बनती है। ये आपके शरीर से बाहर निकालने के लिए आपके मूत्रमार्ग से गुजरती हैं। ये मार्ग एक प्रकार का ट्यूब है, जो आपके गुर्दे और मूत्राशय को जोड़ता है। कभी-कभी इसमें पथरी अटक जाती है और संक्रमण का कारण बनती है। इसके कारण भी ठंड लगना, मतली और बुखार हो सकता है।
जब आप लंबे समय तक बहुत ठंडे तापमान में रहते हैं, तो आपका शरीर गर्मी बनाने की तुलना में तेजी से गर्मी को खो देता है। इसी स्थिति को हाइपोथर्मिया कहते हैं। कंपकंपी लगना इसके लक्षणों में से एक है। इस स्थिति से पीड़ित होने पर आपको याददाश्त की कमी और बोलने में दिक्कत हो सकती है। इसके साथ ही आप खुद को भ्रमित भी महसूस कर सकते हैं और आपको नींद आने की समस्या भी शुरू हो सकती है।