एक ही ब्लड शुगर लेवल के 2 Diabetic मरीज़ एक जैसा खाना क्यों नहीं खा सकते?

अपने रिश्तेदार के लिए बनाए गए डायट प्लान को फॉलो करने से पहले, अपने डॉक्टर से बात करें।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : November 27, 2017 2:25 PM IST

बुखार और पेट की समस्याओं में जहां सारे लोग एक जैसा ही आहार और दवाओं लेते हैं, लेकिन डायबिटीज़ में ऐसा नहीं है। आपके ब्लड शुगर लेवल के आधार पर दवाएं तय की जाती हैं, और आपका भोजन भी आपके ब्लड ग्लूकोज के स्तर पर निर्भर करता है। इसलिए अगर आपके पास परिवार में डायबिटीज़ के 2 मरीज़ है, तो काफी ज़्यादा संभावनाएं हैं कि दोनों के लिए एक तरह का आहार खाएं। लेकिन ऐसा करना ठीक नहीं हो सकता है। हमने डायबेटोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप गाडगे, गाडगे डायबिटीज सेंटर, मुंबई से पूछा, तो उन्होंने इसके कारण बताए ।

एक ही ब्लड शुगर लेवल के 2 मरीज़ एक जैसा खाना क्यों नहीं खा सकते?

डॉ. प्रदीप गाडगे कहते हैं, "अक्सर मरीज़ मेरे पास आते हैं बताते हैं कि, आपने मेरे किसी डायबिटीक रिश्तेदार या दोस्त को कटोरीभर कर चावल खाने के लिए कहा था और मुझे केवल 4 चम्मच चावल खाने की सलाह दी है।" अब इसका सीधा-सीधा जवाब है कि उन दोनों के ग्लूकोज़ के स्तर समान नहीं हैं। लेकिन सवाल यह है कि अगर दोनों का ग्लूकोज लेवल एक जैसा है, तो क्या वे एक जैसा खाना खा सकते हैं? तो उसका जवाब ना है। कारण ये रहा।

बात सिर्फ ब्लड शुगर लेवल की नहीं है। बात जब डायबिटीक्स के डायट की आती है, तो इसके साथ और भी बहुत से कारणों को ध्यान में रखा जाता है। जैसे अगर डायबिटीज़ वाले 2 लोग एक ही तरह का भोजन खाते हैं, तो ऐसा व्यक्ति जिसे अभी-अभी पता चला है कि उसे डायबिटीज़ है और जिसे कोई और बीमारी नहीं है, उसके ब्लड में ग्लूकोज का स्तर 10 मिलीग्राम / डीएल तक बढ़ सकता है। तो वही दूसरों के लिए, यह 15 मिलीग्राम/ डीएल तक बढ़ सकता है। वहीं एक ऐसा व्यक्ति जो पिछले 25 वर्षों से मधुमेह से पीड़ित है, उसी तरह का भोजन खाने से उसका ग्लूकोज स्तर 100 मिलीग्राम/डीएल की तक बढ़ सकता है। इसलिए, स्थिति की गंभीरता के साथ ब्लड शुगर लेवल का ध्यान रखना भी महत्वपूर्ण है।

इसलिए, अपने रिश्तेदार या परिवार के लिए बनाए गए डायट प्लान को फॉलो करने से पहले, अपने डॉक्टर से बात करना या डायटिशियन से परामर्श करना ठीक होगा।

Read this in English.

अनुवादक: Sadhana Tiwari

चित्र स्रोत: Shutterstock Images.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.