
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : January 18, 2023 8:50 PM IST
अगर हमारे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) का लेवल जरूरत से ज्यादा बढ़ जाता है तो यह स्वास्थ्य के लिए और खासकर दिल के लिए काफी हानिकारक बन जाता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट अटैक (Heart Attack) और स्ट्रोक का कारण बनता है। सर्दी ऐसा मौसम है जिसमें कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने (Cholesterol Higher In Winter In Hindi) की संभावना सबसे ज्यादा रहती है, हालांकि गर्मियों में फिर भी इस मौसम से कम कोलेस्ट्रॉल लेवल पर प्रभाव पड़ता है। अगर आप पहले से ही कोलेस्ट्रॉल के मरीज हैं या फिर आपको दिल की बीमारियां हैं तो आपको और भी ज्यादा सावधान होने की जरूरत है। आपकी उम्र आपका वजन और आप कितने एक्टिव रहते हैं यह भी आपके स्वास्थ्य और कोलेस्ट्रॉल लेवल पर असर डालता है। एक हेल्दी लाइफस्टाइल जीने से आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का रिस्क भी कम हो सकता है। आइये जानते हैं सर्दियों में कोलेस्ट्रॉल क्यों बढ़ता है और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के टिप्स (Cholesterol Control Tips In Hindi) क्या हैं?
आमतौर पर ठंड के मौसम का कोलेस्ट्रॉल के स्तर पर सीधा प्रभाव नहीं पड़ता है। बल्कि ठंड के कारण दूसरी तरह से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। दरअसल, हम जानते हैं कि लोग सर्दियों के महीनों के दौरान ज्यादा एक्टिव नहीं रह पाते हैं, ठंड के कारण लोग ठिठुरे रहते हैं और अधिक आरामदायक भोजन खाते हैं, जो अक्सर वसा (Fat) में अधिक होता है। इसलिए गर्मियों की तुलना में सर्दियों में कोलेस्ट्रॉल का स्तर थोड़ा अधिक होता है।
एक्सरसाइज न केवल आपके शरीर को फिट रखती है बल्कि यह आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल भी मेंटेन करके रखती है। एक्सरसाइज करने से आपका वजन कम होता है जिससे कोलेस्ट्रोल और ब्लड प्रेशर लेवल में कमी देखने को मिलती है।
अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को एड करें। ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियों को खाने में मिलाएं ताकि एचडीएल लेवल बढ़ सके और एलडीएल लेवल कम हो सके। आपको उन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए जिससे कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है जैसे फ्राइड या प्रोसैस्ड फूड और फुल फैट डेयरी से बनी हुई चीजें आदि।
अगर आप खाने के बाद डेजर्ट या मिठाई आदि का ज्यादा सेवन करते हैं तो ऐसी चीजों को अवॉइड करना ही बेहतर समझें क्योंकि यह भी आपका बीपी और कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा सकती हैं।
अपने खाने में उन चीजों को ज्यादा शामिल करें जिसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। फाइबर कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार होता है। जैसे- नट्स, सीड्स, वेजिटेबल्स, फ्रूट्स और साबुत अनाज को डाइट में शामिल करें।