बच्चे बार-बार बीमार क्यों पड़ते हैं? डॉक्टर से जानिए इम्यूनिटी बढ़ाने के तरीके

छोटे बच्चों को अक्सर बार-बार बीमार होते देखा होगा, इसके पीछे की वजह को जानना बहुत ही जरूरी है। इसकी जानकारी के लिए हमने डॉक्टर नेहल से बातचीत की है। आइए जानते हैं इनसे-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : April 28, 2026 1:10 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Nehal Shah

अक्सर माता-पिता अपने बच्चों के बार-बार बीमार होने से परेशान होते हैं। उन्हें लगता है कि सिर्फ उनका बच्चा ही बार-बार बीमार हो रहा है, लेकिन ऐसा नहीं होता है। जन्म लेने के कुछ समय यानि 0 से 5 साल तक के बच्चे बार-बार होते रहते हैं। इसके पीछे उनकी इम्यून सिस्टम है। दरअसल, इस उम्र के बच्चों की इम्यूनिटी बन ही रही होती है। ऐसे में वे बार-बार बीमार हो सकते हैं। इस लेख में हम विस्तार से समझेंगे कि आखिर छोटे बच्चे बार-बार क्यों बीमार पड़ते हैं और उनकी कमजोर इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए क्या करना चाहिए। इस विषय की जानकारी के लिए हमने मुंबई के Narayana Health SRCC Children’s Hospital के कंसल्टेंट डॉ. नेहल शाह से बातचीत की है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं डॉक्टर?

क्या कहते हैं डॉक्टर?

डॉक्टर नेहल का कहना है कि बच्चे बार-बार बीमार इसलिए पड़ते हैं क्योंकि उनका इम्यून सिस्टम अभी विकसित हो रहा होता है। जैसे-जैसे वे नए वातावरण, स्कूल, धूल, मौसम और संक्रमणों के संपर्क में आते हैं, उनका शरीर उनसे लड़ना सीखता है। कई बार यह सामान्य प्रक्रिया होती है, लेकिन कमजोर पोषण, नींद की कमी और बार-बार एंटीबायोटिक का उपयोग इसे और प्रभावित कर सकता है।

माता-पिता को समझना चाहिए कि हर सर्दी-खांसी चिंता का कारण नहीं होती, लेकिन यदि बच्चा बहुत जल्दी-जल्दी बीमार पड़ रहा है या ठीक होने में ज्यादा समय ले रहा है, तो यह इम्यूनिटी कमजोर होने का संकेत हो सकता है। संतुलित आहार, साफ-सफाई और नियमित दिनचर्या यहां अहम भूमिका निभाते हैं।

बच्चों की कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए क्या करें?

अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे की कमजोर इम्यूनिटी बूस्ट हो, तो इसके लिए आप कुछ बातों पर ध्यान दे सकते हैं, जैसे-

घर का ताजा और पौष्टिक आहार दें

डॉक्टर का कहना है कि बच्चों की डाइट उनकी इम्यूनिटी की नींव होती है। उन्हें बाहर के जंक फूड की बजाय  घर में बने फ्रेश आहार दें। हमेशा इस बात को ध्यान दें कि उन्हें संतुलित और पौष्टिक खाना दें। इसके लिए आप उनके डाइट में हरी सब्जियां, फल, दाल, दूध और नट्स शामिल करें। इसके साथ ही  विटामिन C जैसे - संतरा, आंवला और प्रोटीन से भरपूर चीजें दें। साथ ही  पैकेज्ड और ज्यादा शुगर वाले फूड उन्हें देने से बचें।

रोज पर्याप्त नींद सुनिश्चित करें

अच्छी नींद बच्चों के शरीर को रिकवर करने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करती है। छोटे बच्चों को लगभग 10 से 14 घंटों की नींद जरूरी होती है। वहीं, बड़े बच्चों को 8 से 10 घंटे की नींद जरूरी होती है। सोने और उठने का एक तय रूटीन बनाएं और  सोने से पहले मोबाइल या टीवी से दूरी रखें

बच्चों को खुलकर खेलने दें

फिजिकल एक्टिविटी बच्चों की सेहत और इम्यूनिटी दोनों के लिए जरूरी है। रोज कम से कम 1 घंटा आउटडोर प्ले करवाएं। डॉक्टर कहते हैं कि खेलने-कूदने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और शरीर मजबूत बनता है। साथ ही कोशिश  करें कि बच्चों की स्क्रीन टाइम कम रखें और एक्टिविटी बढ़ाएं

हाथ धोने की आदत सिखाएं

डॉक्टर कहते हैं कि इंफेक्शन से बचाव के लिए साफ-सफाई बहुत जरूरी होती है।  बच्चों को खाने से पहले और बाहर से आने के बाद हाथ धोने की आदत डालें। साबुन से कम से कम 20 सेकंड तक हाथ धोना सिखाएं। इससे बैक्टीरिया और वायरस का खतरा कम होता है।

Disclaimer : ध्यान रखें कि छोटे बच्चों का बार-बार बीमार पड़ना सामान्य है, लेकिन उन्हें बिना डॉक्टर की सलाह के दवाएं देना शुरू न करें। जब भी वे बीमार हों, तो फौरन डॉक्टर से सलाह लें। वहीं, उनकी इम्यूनिटी बूस्ट करने की कोशिश करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.