
Also Read
Medically Verified By: Dr Prateek chaudhary
World Heart Day 2025 : हाल के वर्षों में यह देखा गया है कि हार्ट डिजीज अब सिर्फ वृद्ध लोगों तक सीमित नहीं रहा है। आज के समय में 20 से 40 वर्ष के युवाओं को भी अचानक से हार्ट अटैक आ रहा है, जो लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। बड़े-बड़े सेलेब्रिटी से लेकर सामान्य युवा वर्ग भी हार्ट अटैक की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों कम उम्र में ही युवाओं को हार्ट अटैक आ रहा है। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने एशियन हॉस्पिटल फरीदाबाद के सीनियर कंसल्टेंट और इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी के विशेषज्ञ डॉ. प्रतीक चौधरी जी द्वारा हृदय समस्या से जूझ रहे लोग को क्या करना चाहिए?
हार्ट अटैक आने का सबसे मुख्य कारण गलत लाइफस्टाइल हो गया है। अधिकतर युवा एक जगह पर बैठकर ही काम करते हैं, चाहे वह ऑफिस हो, पढ़ाई हो या मोबाइल चलाना। शारीरिक गतिविधि कम होने की वजह से हार्ट को नुकसान पहुंचता है। पहले के समय में लोग पैदल चलते थे, मेहनत करते थे, लेकिन आज की डिजिटल दुनिया में शरीर को चलाने की आदत लगभग खत्म सी हो गई है, जिसकी वजह से दिल की बीमारी होने का खतरा भी बढ़ गया है।
खानपान की गलत आदतों के कारण भी हार्ट अटैक का खतरा काफी ज्यादा बढ़ रहा है। मुख्य रूप से युवा वर्ग जंक फूड्स, तेल युक्त चीजें और अत्यधिक नमक वाले आहार का काफी ज्यादा सेवन कर रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें समय से पहले हार्ट की बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है।
इन दिनों कंप्टीशन काफी ज्यादा बढ़ चुका है, जिसकी वजह से युवा वर्ग काफी स्ट्रेस में चले जाते हैं। खासकर करियर और पढ़ाई को लेकर प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ गई है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की चीजें देखकर युवा लगातार मानसिक तनाव में रहते हैं। यह तनाव धीरे-धीरे शरीर में हार्मोनल असंतुलन पैदा करता है, जिसकी वजह से हार्ट संबंधी समस्याएं होने का खतरा बढ़ गया है।
धूम्रपान और काफी ज्यादा शराब पीने की वजह से भी युवाओं को हार्ट अटैक आने का खतरा बढ़ गया है। दरअसल, इससे हार्ट की धमनियों पर असर पड़ता है, जिसकी वजह से हाई ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। ऐसे में कम उम्र में ही धमनियों पर प्लाक जमा होने लगता है, जो ब्लॉकेज का कारण बन सकता है।
इसके अलावा जेनेटिक कारणों से भी हार्ट अटैक का खतरा युवाओं में रहता है। मुख्य रूप से अगर आपके माता-पिता को हार्ट संबंधी दिक्कते हैं, तो आपको भी हार्ट डिजीज होने की संभावना हो सकती है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।