
Also Read
feet cold
Reasons Behind Feet getting cold in winter : सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में हर कोई ठंड से बचने के लिए रजाई या कंबल में दुबक जाता है। हालांकि, कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें लंबे समय तक रजाई में रहने के बाद भी पैर ठंडे ही महसूस होते रहते हैं। ज्यादातर लोग इसे सामान्य समझकर इग्नोर कर देते हैं। हालांकि, यह सामान्य नहीं होता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो यह आपके शरीर में किसी पोषक तत्व या मिनरल की कमी होने का संकेत होता है। इसके अलावा, यह सही तरीके से ब्लड फ्लो न होने की वजह से भी होता है। इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि यदि आपके पैर भी सर्दियों में हमेशा ठंडे रहते हैं, तो यह किस कमी का संकेत होते हैं।
ब्लड सेल्स और वेन्स के लिए विटामिन B12 बहुत जरूरी होता है। अगर शरीर में विटामिन B12 की कमी होने लगे, तो नसें कमजोर होने लगती है। यही वजह है पैर सो जाते हैं यानी सुन्न हो जाते हैं। पैरों की सुन्नता की वजह से झनझनाहट या ठंडक महसूस होती है। ऐसे में विटामिन B12 की पूर्ति के लिए दूध, अंडा, मछली और डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करें।
सर्दियों में अगर आपके पैर ठंडे ही रहते हैं, तो यह आयरन की कमी का संकेत भी हो सकता है। WHO की रिपोर्ट में यह बताया गया था कि दुनियाभर में करीब 1.62 अरब लोग एनीमिया से पीड़ित हैं। इनमें आधे मामले आयरन की कमी वाले होते हैं। दरअसल, बॉडी में आयरन की कमी होने पर ब्लड में ऑक्सीजन का फ्लो कम हो जाता है। इससे हाथ-पैर ठंडे महसूस होते रहते हैं। आयरन की कमी की पूर्ति के लिए आप आयरनयुक्त चीजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
अगर आपके शरीर में ब्लड फ्लो ठीक से नहीं हो पा रहा है, तो यह भी एक कारण होता है जिसकी वजह से पैरों के तलवे हमेशा ठंडे ही रहते हैं। क्योंकि ब्लड फ्लो के ठीक से न होने पर जब यह पैरों तक नहीं पहुंचता है, तो इससे पैरों का तापमान कम हो जाता है। यह कमी अक्सर उन लोगों में देखी जाती है, जो लंबे समय तक बैठे रहते हैं या फिर बहुत ज्यादा चलते-फिरते हैं। हल्की मालिश या गर्म पानी की सिकाई इस समस्या से राहत दे सकती है।
कई बार जब ज्यादा सर्दी होती है, उसकी वजह से भी पैर ठंडे हो सकते हैं। हार्वर्ड हेल्थ पब्लिशिंग के अनुसार, सर्दी के मौसम में जब ज्यादा ठंड होती है, तो बॉडी अपने खास अंगों जैसे दिल व दिमाग को एक्टिव व गर्म रखने पर फोकस करता है, जिससे शरीर के बाकी हिस्सों में ब्लड फ्लो कम हो जाता है। ऐसे में पैर ठंडे हो सकते हैं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।