
Also Read
World COPD day 2023
Chronic Obstructive Pulmonary Disease (COPD) एक ऐसा रोग है जो हमारे फेफड़ों से संबंधित है। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति की सांस नली में रुकावट आना शुरू हो जाती है। जो धीरे-धीरे हमारे फेफड़ों को अपनी चपेट में ले लेती है। यह बीमारी समय के साथ काफी गंभीर होती जाती है। हालांकि यदि समय रहते इस बीमारी की पहचान कर ली जाए और इसका सही इलाज करा लिया जाए तो मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो सकता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको इस बीमारी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
COPD यानी Chronic Obstructive Pulmonary Disease एक क्रॉनिक रोग है। इस बीमारी में हमारे फेफड़ों में रुकावट आ जाती है। इस बीमारी के दौरान हमारे फेफड़ों तक जाने वाली नली सिकुड़ने लगती है। जिसके कारण हमें सांस लेने में काफी परेशानी और कई काम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
COPD यानी Chronic Obstructive Pulmonary Disease day हर साल नवंबर माह के तीसरे बुधवार को मनाया जाता है। जिसे मनाने की शुरुआत Global initiative for chronic Obstructive Lung disease द्वारा की गई। इसकी शुरुआत दुनिया में सीओपीडी के मरीजों और हेल्थ वर्कर्स की सहायता से साल 2002 में की गई। इस दिन को मनाने के पीछे कारण इस रोग की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास करना है।
सीओपीडी फेफड़ों से जुड़ी एक काफी गंभीर बीमारी है। जो धीरे-धीरे हमारे लंग्स को डैमेज कर देती है। इस रोग के होने की संभावना उन लोगों में अधिक होती हैं जो लोग अधिक धूम्रपान करते हैं या अधिक वायु प्रदूषण वाले क्षेत्र में रहते हैं। World Chronic Obstructive Pulmonary Disease Day (World COPD Day 2023) मनाने का उद्देश्य लोगों को सांस रोग और फेफड़ों से संबंधित रोगों के बारे में जागरूक करना है। ताकि लोग इन बीमारियों को शुरुआती अवस्था में ही पहचान लें और अपना उचित इलाज करा सकें।
साल 2023 के लिए World COPD Day की थीम (World COPD Day 2023 theme) है- "ब्रीदिंग इज लाइफ" (Breathing is Life - Act Earlier) यानी 'सांस ही जीवन है'।
Disclaimer- यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर है। इसका उद्देश्य आपको एक्सपर्ट एडवाइज देना नहीं है। किसी भी रोग के उपचार के लिए आप डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।