
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : January 22, 2023 9:54 AM IST
भूख लगना स्वाभाविक होता है और जब भी शरीर को एनर्जी की जरूरत होती है तो हम खाना खाने लगते हैं लेकिन अगर आपको समय पर निर्धारित की गई मील के अलावा भी हर समय भूख ही लगी रहती है तो इसके पीछे कई कारण (Cause of Always Hungry) हो सकते हैं। कई स्थितियों में तो यह हालत बहुत गंभीर भी हो जाती है इसलिए अगर आपको जरूरत से ज्यादा ही भूख लगती है तो डॉक्टर के पास एक बार जरूर दिखा ले। इसके अलावा भी भूख लगने के कुछ मामूली कारण हो सकते हैं जैसे डाइटिंग करना या फिर ज्यादा वर्कआउट करना आदि। आइए जानते हैं ज्यादा भूख लगने के कुछ कारणों (Jyada Bhukh Lagne Ka Karan) के बारे में।
डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के शरीर में ग्लूको सेल्स तक पहुंच ही नहीं पाता है और उसकी एनर्जी बन ही नहीं पाती है बल्कि वह यूरिन के माध्यम से शरीर से बाहर निकल जाता है। इस वजह से भी बहुत भूख लगती है और आपको खान-पान भी काफी कंट्रोल करना होता है इसलिए भी ज्यादा भूख लग सकती है।
अगर आप नींद पूरी नहीं कर पाते हैं या चैन से नहीं सो पाते हैं तो इससे आप के भूख वाले हारमोंस काफी प्रभावित हो सकते हैं और आपको भूख ज्यादा लगती है जिस वजह से आप ओवर ईटिंग करने लगते हैं।
आपको चिंता होती है या फिर आप स्ट्रेस से ज्यादा प्रभावित हैं तो वह आपके शरीर में कॉर्टिसोल नाम का हार्मोन रिलीज होता है और यह हार्मोन आपकी भूख को बढ़ा देता है।
आपकी डाइट में केवल जंक फूड या वह फूड होता है जिससे आपके शरीर को एनर्जी नहीं मिल पाती है तो भी आपको ज्यादा भूख लग सकती है इसलिए फाइबर से युक्त चीजों को अपनी डाइट में शामिल जरूर करें।
कुछ दवाएं आपको सामान्य से अधिक खाने के लिए प्रेरित कर सकती हैं। एलर्जी के उपचार में प्रयोग की जाने वाली एंटीहिस्टामाइन भूख का कारण बनते हैं, स्टेरॉयड, कुछ डायबिटीज की दवाएं, और एंटीसाइकोटिक दवाओं से भूख लगने लगती है। इस स्थिति में डॉक्टर से सलाह लें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.