
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 6, 2022 10:21 AM IST
WHO's suggestions to control Monkeypox: मंकीपॉक्स के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी और इसके तेज गति से प्रसार को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने चिंता जाहिर की है। बता दें कि अब तक दुनियाभर के 27 देशो में मंकीपॉक्स के कुल 780 से अधिक मामले पाए गए हैं।इसे देखते हुए ना केवल विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनियाभर के लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी है बल्कि, साथ ही इस बीमारी की चपेट में आने से बचने के कुछ उपाय भी सुझाए हैं।
रविवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन की वरिष्ठ अधिकारी मारिया वैन केरखोव (WHO official Maria Van Kerkhove) ने कहा कि, मंकीपॉक्स की बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने की जरूरत है और लोगों को इस बीमारी के संभावित खतरों और इससे बचाव के उपायों के बारे में उचित जानकारी पहुंचाना महत्वपूर्ण है। मारिया ने कहा कि मंकीपॉक्स को फैलने से रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है और इसे एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक फैलने (stop human to human transmission of Monkeypox) रोकने के लिए कम्यूनिटी स्तर पर भी प्रयास करने होंगे।
उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति को देखकर इस बात का पता चलता है कि मंकीपॉक्स का प्रसार (Transmission of Monkepox virus) एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक हो रहा है। हमें इसे ही रोकना है। मंकीपॉक्स के प्रसार को रोकने के लिए-