WHO new guidelines for mask : फेस मास्क संबंधित डब्लूएचओ ने दिए नए सुझाव और दिशा निर्देश, जरूर करें फॉलो

डब्लूएचओ ने कहा है कि अब हर किसी को कपड़े के यानी नॉन मेडिकल मास्क पहनना (tips for wearing face mask in hindi) चाहिए। कपड़े से बने मास्क की तीन परतें हों, जो अलग-अलग मैटीरियल से बने हों। जिन लोगों में कोविड-19 से मिलते-जुलते लक्षण नजर आ रहे हैं, वो मेडिकल मास्क (When and how to use masks) पहनें और दूसरों से अलग रहें।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : June 13, 2020 8:52 PM IST

WHO new guidelines for mask: कोरोनावायरस का खतरा (Coronavirus spread) कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन भारत में इसके मरीजों की संख्या दोगुनी रफ्तार से बढ़ रही (Coronavirus in india) है। लॉकडाउन (Lockdown) में भी अब काफी ढील दे दी गई है, ऐसे में कोरोना से संक्रमित (Covid-19 infection) होने का खतरा और भी ज्यादा बढ़ गया है। आम लोगों को बाहर जाते समय सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) को मेंटेन कर पाना अब मुश्किल हो सकता है। ऐसे में बाहर जाते समय मास्क पहनना (Wearing face mask) बहुत जरूरी हो गया है।

लॉकडाउन से प्रतिबंध हटने के बाद एक्सपर्ट्स और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) भी लगातार कह रहा है कि लोग मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलें। हालांकि, कुछ दिनों पहले डब्लूएचओ ने कहा था कि स्वस्थ लोगों को मास्क पहनने की जरूरत नहीं है। वही लोग मास्क पहनें, जो कोरोना पीड़ित व्यक्ति की देखभाल, इलाज करते हों, लेकिन अब इस संस्था ने मास्क से संबंधित कुछ नए बयान और दिशा-निर्देश (WHO new guidelines for mask) जारी किए हैं...

फेस मास्क को लेकर डब्लूएचओ की नई गाइडलाइंस (WHO new guidelines for mask)

1 कोविड-19 (Covid-19) को फैलने से रोकने के लिए भीड़ भरी जगहों पर मास्क पहनना बेहद जरूरी है, क्योंकि कोरोनावायरस का खतरा अभी टला नहीं है, बल्कि यह बहुत तेजी से कई देशों में बढ़ रहा है।

2 डब्लूएचओ के प्रमुख टेड्रोस एडनॉम गैबरियस (Tedros Adnom Gabrius) द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है कि नए सबूतों पर गौर करते हुए हमारी संस्था ने मास्क पहनने से संबंधित अपने दिशा-निर्देशों में बदलाव किए हैं। इस बारे में अंतरराष्ट्रीय एक्सपर्ट, सिविल सोसायटी ग्रुप से भी सलाह लेने के बाद नई गाइडलाइंस तैयार की गई है।

3 डब्लूएचओ ने कहा है कि अब हर किसी को कपड़े के यानी नॉन मेडिकल मास्क पहनना (tips for wearing face mask in hindi) चाहिए। कपड़े से बनी मास्क की तीन परतें हों, जो अलग-अलग मैटीरियल से बने हों। कॉटन, पॉलिएस्टर और बीच में पोलिप्रोपायलीन से बनी फिल्टर हो। जिन लोगों में कोविड-19 से मिलते-जुलते लक्षण नजर आ रहे हैं, वो मेडिकल मास्क (When and how to use masks) पहनें और दूसरों से अलग रखें।

Face mask & Corona: शोधकर्ताओं का दावा, कोरोनावायरस के सेकेंड वेव से बचाएगा फेस मास्क, सार्वजनिक स्थानों पर जरूर करें इस्तेमाल

4 सभी देशों की सरकार को सलाह दी गई है कि लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रोत्साहित करें। खासकर, रेड जोन एरिया में लोग मास्क जरूर पहनें। ऐसी जगहों पर मास्क पहनने के लिए बढ़ावा देना चाहिए, जहां सोशल डिस्टेंसिंग यानी एक-दूसरे से दूरी बनाकर रखना मुश्किल है, जैसे बाजार, हॉस्पिटल, दुकान, रेलवे स्टेशन, बस, मेट्रो आदि।

5 भीड़-भाड़ वाले इलाके में नॉनमेडिकल मास्क को गीला होने से बचाना जरूरी है वरना व्यक्ति के संक्रमित होने का खतरा बढ़ सकता है। इससे सिर दर्द, सांस लेने में परेशानी हो सकती है। हालांकि, किसी को भी यह नहीं सोच लेना चाहिए कि सिर्फ मास्क पहन लेना ही काफी है। आपको अपनी हाइजीन, हाथों की साफ-सफाई, सोशल डिस्टेंसिंग, खानपान आदि का भी ख्याल रखना उतना ही जरूरी है।

Coronavirus Infection: शरीर का यह एक अंग कोरोनावायरस के संपर्क में आया, तो आप हो जाएंगे संक्रमित

बिस्तरों की सतह पर छूटा वायरस कुछ ही घंटों में पूरे हॉस्पिटल को कर सकता है संक्रमित

Mask & Children: एक्सपर्ट की चेतावनी, 2 साल से कम उम्र के बच्चों को मास्क पहनाने से घुट सकता है दम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source