Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हाई यूरिक एसिड ही नहीं Low Uric Acid भी होती है खतरे की घंटी, इन लोगों को रहता है अधिक खतरा

Low Uric Acid : यूरिक एसिड हाई होने के साथ-साथ कम होना भी शरीर के लिए सही नहीं माना जाता है। आइए जानते हैं लो यूरिक एसिड होने पर क्या होता है और किन लोगों को इसका खतरा रहता है?

हाई यूरिक एसिड ही नहीं Low Uric Acid भी होती है खतरे की घंटी, इन लोगों को रहता है अधिक खतरा
Low uric Acid
VerifiedVERIFIED By: Dr. Manish Maheshwari

Written by Kishori Mishra |Updated : February 12, 2026 11:55 AM IST

Low Uric Acid Risk : अक्सर हमलोग हाई यूरिक एसिड की बात करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यूरिक एसिड का गिरना यानि लो यूरिक एसिड (Hypouricemia) भी हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। दरअसल, यूरिक एसिड शरीर में प्यूरीन नामक प्रोटीन के टूटने से बनता है और सामान्य मात्रा में यह शरीर के लिए जरूरी एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। ऐसे में जब हमारे शरीर में इसका स्तर कम होता है, जो इसकी वजह से शरीर की प्रक्रियाएं प्रभावित होती हैं, जो गंभीर बीमारियों के खतरे का कारण बन सकता है। इस विषय की जानकारी के लिए हमने नारायणा हॉस्पिटल, अहमदाबाद के कंसल्टेंट-जनरल मेडिसिन डॉ. मनीष माहेश्वरी से बातचीत की है। आइए डॉक्टर माहेश्वरी इस विषय पर क्या कहते हैं?

मेरे क्लिनिक में अक्सर मरीज़ कहते हैं, “डॉक्टर, मेरा यूरिक एसिड तो कम है, मतलब सब ठीक है न?” यह सोचना स्वाभाविक है। वर्षों से हम हाई यूरिक एसिड पर ही इतनी चर्चा करते आए हैं कि कम स्तर को लोग राहत की तरह देखने लगते हैं। लेकिन सच्चाई इससे थोड़ी अलग और अधिक सूक्ष्म है।

क्यों जरूरी है यूरिक एसिड?

डॉक्टर माहेश्वरी का कहना है कि यूरिक एसिड सिर्फ शरीर का बेकार पदार्थ नहीं है। सामान्य मात्रा में यह एक एंटीऑक्सिडेंट की तरह काम करता है और हमारी कोशिकाओं की सुरक्षा करता है। शरीर संतुलन चाहता है और जब यूरिक एसिड बहुत कम हो जाता है, तो यह संतुलन बिगड़ सकता है।

किन लोगों में लो यूरिक एसिड का खतरा रहता है?

कुछ लोगों में यूरिक एसिड के कम होने का खतरा अधिक रहता है-

Also Read

More News

लंबे समय से बीमार लोग - डॉक्टर का कहना है कि अक्सर कम यूरिक एसिड उन लोगों में देखा जाता है जो लंबे समय से बीमार रहते हैं। ऐसे लोगों में यूरिक एसिड कम होने की संभावना अधिक रहता है।

सख्त डाइट फॉलो करने वाले लोग - बहुत कम खाना खा रहे होते हैं, या बिना चिकित्सकीय सलाह के सख़्त डाइट पर चले जाते हैं।

काफी ज्यादा पानी पीने वाले लोग - डॉक्टर माहेश्वरी बताते हैं कि कभी-कभी यह उन मरीजों में भी यूरिक एसिड कम होने की परेशानी पाई जाती है, जो लोग अत्यधिक मात्रा में पानी पीते हैं।

लंबे समय से दवा लेने वाले लोग  - वहीं, कुछ दवाइयां लंबे समय से ले रहे होते हैं, या जिनमें लिवर या किडनी से जुड़ी कोई समस्या पहले से मौजूद होती है, लेकिन पहचान में नहीं आ पाती। ऐसे लोगों में भी लो यूरिक एसिड की परेशानी होती है।

कैसे करें लो यूरिक एसिड की पहचान?

डॉक्टर का कहना है कि लो यूरिक एसिड के लक्षणों की पहचान करना थोड़ा मुश्किल होता है, क्यों कि इसके लक्षण आमतौर पर बहुत स्पष्ट नहीं होते। हालांकि, कुछ लक्षण दिखाई देते हैं-

  • मरीज लगातार थकान
  • चक्कर-सा महसूस होना
  • दिनभर ध्यान केंद्रित करने में परेशानी की शिकायत होना
  • तनाव या नींद की कमी
  • डॉक्टर का कहना है कि अत्यधिक कम यूरिक एसिड का संबंध कुछ न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से भी देखा गया है, लेकिन ऐसा कम ही होता है।

[caption id="attachment_1300485" align="alignnone" width="1200"]Low Uric Acid Signs Low Uric Acid Signs[/caption]

तो क्या यह खतरनाक है?

डॉक्टर का कहना है कि हर मामले में यह खतरनाक नहीं होता है। ब्लड रिपोर्ट में एक बार कम स्तर आना आमतौर पर घबराने की वजह नहीं होता। लेकिन अगर यूरिक एसिड लंबे समय तक कम बना रहे, तो यह शरीर का संकेत होता है कि हमें गहराई से जांच करनी चाहिए। लगातार कम यूरिक एसिड आमतौर पर बीमारी का कारण नहीं, बल्कि शरीर के अंदर कुछ चल रहा है, इसका संकेत होता है। एक डॉक्टर के रूप में हमारा काम सिर्फ आंकड़ों का इलाज करना नहीं, बल्कि यह समझना भी है कि शरीर हमें चुपचाप क्या बताने की कोशिश कर रहा है।

ऐसे मामलों में सबसे जरूरी है कि रिपोर्ट को गहराई में देखा जाए। केवल एक लैब वैल्यू देखकर निष्कर्ष निकाल लेना सही नहीं होता। हम यह देखते हैं कि मरीज की कुल सेहत कैसी है, हाल के दिनों में वजन में कोई बदलाव हुआ है या नहीं, खानपान कैसा है, कोई पुरानी बीमारी या दवाइयं तो नहीं चल रही हैं। कई बार अत्यधिक सख़्त वजन घटाने की कोशिश, लंबे समय तक उपवास या प्रोटीन की कमी भी यूरिक एसिड को असामान्य रूप से कम कर सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Highlights

  • हाई यूरिक एसिड की तरह लो यूरिक एसिड भी खतरनाक होता है।
  • यूरिक एसिड कम होने से न्यूरो से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
  • ज्यादा वजन कम करने वालों को यह परेशानी हो सकती है।