
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : February 16, 2026 11:39 AM IST
Medically Verified By: Dr. Aditya Satish Kulkarni
Stomach pain
What is acute pancreatitis in Hindi : पेट के ऊपरी हिस्से के बीच में तेज दर्द, खासकर जो दवा लेने के बावजूद ठीक न हो रहा हो, तो अक्सर हम उसे एसिडिटी या भारी खाना समझकर इग्नोर कर देते हैं। कई लोग इस स्थिति में तरह-तरह के नुस्खे ट्राई करते हैं। वहीं, दर्द को कम करने वाली दवाएं भी लेने लग जाते हैं। लेकिन फिर भी आराम नहीं मिलता है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है। अगर आपको भी पेट के बीच वाले हिस्से में असहनीय दर्द हो रहा है, तो यह एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस का कारण हो सकता है। यह दर्द कई बार कम नहीं होता है। अक्सर कई नुस्खे और दवाएं लेने के बावजूद बना रहता है। इस विषय की जानकारी के लिए हमने मुंबई के नारायण हेल्थ SRCC चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल के पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और हेपेटोलॉजी कंसल्टेंट डॉ. आदित्य सतीश कुलकर्णी से बाचतीत की है।
डॉक्टर आदित्य का कहना है कि पैंक्रियास, पेट के पीछे छिपा एक छोटा सा अंग है, जो डाइजेस्टिव एंजाइम रिलीज करने और इंसुलिन के जरिए ब्लड शुगर को रेगुलेट करने का काम करता है। एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस से पीड़ित मरीजों में डाइजेस्टिव एंजाइम बहुत जल्दी एक्टिव हो जाते हैं। आंत में खाने को तोड़ने के बजाय वे पैंक्रियास को ही परेशान करना शुरू कर देते हैं। इस स्थिति में सूजन, लालिमा और बहुत ज्यादा तकलीफ होती है। इस स्थिति में पेट के बीच वाले हिस्से में दर्द के साथ-साथ जी मिचलाना, बार-बार उल्टी होना, पेट में दर्द और हल्का बुखार हो सकता है। खाना खाने के बाद दर्द और ज्यादा बढ़ जाता है। इस परेशानी का कारण (What is the main cause of pancreatitis?) गॉलब्लैडर स्टोन, पेट में किसी तरह का चोट लगना, शराब का अधिक सेवन करना हो सकता है।
● गॉलस्टोन की परेशानी से जूझ रहे मरीजों को थोड़ा अधिक सावधानी की जरूरत होती है। दरअसल, स्टोन की वजह से पैंक्रियाटिक डक्ट ब्लॉक हो सकती है, जिसकी वजह से पेट में दर्द हो सकता है।
● हाई ट्राइग्लिसराइड लेवल (हाइपरट्राइग्लिसराइडेमिया) सही न होने के कारण भी पैन्क्रियाटि
● ठीक से कंट्रोल न किया गया डायबिटीज मेलिटस
● कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स जैसी कुछ दवाएं
● हाल ही में पेट में चोट लगी हो
● रेगुलर या ज़्यादा शराब पीना
डॉक्टर का कहना है कि डायग्नोसिस कुछ ब्लड टेस्ट के जरिए किया जा सकता है, जिसमें सीरम एमाइलेज और लाइपेज के बढ़े हुए लेवल का पता लगाया जाता है। इसके अलावा पेट का अल्ट्रासाउंड या कंट्रास्ट-एन्हांस्ड CT स्कैन जैसी इमेजिंग से भी इस समस्या का पता लगाया जा सकता है।
बता दें कि एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस हल्का हो सकता है, लेकिन यह गंभीर भी हो सकता है, जिससे पैंक्रियाटिक नेक्रोसिस या ऑर्गन डिसफंक्शन हो सकता है। समय पर हॉस्पिटल में देखभाल, इंट्रावीनस फ्लूइड और करीबी मॉनिटरिंग से बहुत फर्क पड़ता है।
ध्यान रखें कि लगातार पेट दर्द कभी भी "सिर्फ गैस" नहीं होता जब यह अलग, ज्यादा तेज और लगातार महसूस हो, तो गंभीर हो सकता है। ऐसे में लंबे समय तक दर्द न सहें और जल्द से जल्द अपने डॉक्टर से सलाह लें। ताकि आपका इलाज समय पर हो सके।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।