... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : November 7, 2022 2:13 PM IST
बच्चों को Pollution से कैसे रखें सेफ? WHO के ये 5 टिप्स आएंगे बड़े काम, पढ़ें बच्चों की सेफ्टी के लिए टिप्स
Pollution se kaise bache : मौसम में बदलाव के साथ-साथ उत्तर भारत के कुछ हिस्सों प्रदूषण का खतरा एक बार फिर से मंडराने लगा है। बात करें दिल्ली-एनसीआर की तो ये क्षेत्र लगभग-लगभग प्रदूषण की चिमनी के रूप में तब्दील हो चुका है। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि ये प्रदूषण बच्चों के लिए खासकर हानिकारक हो सकता है। दिल्ली में प्रदूषण को बढ़ते हुए देख सरकार ने पांचवी तक के स्कूलों को बंद कर दिया है और एक बार फिर से ऑनलाइन शिक्षा की ओर रुख किया है। डब्लूएचओ का कहना है कि छोटे बच्चे हवा में फैले प्रदूषण से जुड़ी बीमारियों के प्रति ज्यादा संवेदनशील हैं। लेकिन खतरा सिर्फ बच्चों को नहीं बल्कि गर्भवति महिलाओं को भी है, जिन्हें जहरीली हवा से सबसे ज्यादा खतरा है।
जहरीली हवा में मौजूद प्रदूषण तत्वों को जब आप सांस के जरिए शरीर में लेते हैं तो ये कोशिकाओं में सूजन के साथ-साथ ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को बढ़ाना का काम करता है और ये आपकी इम्यूनिटी को कमजोर बनाने का काम करता है। जहरीली हवा में मौजूद पोषक तत्व न सिर्फ फेफड़ों को बल्कि हमारे दिल और दिमाग को भी प्रभावित करने का काम करते हैं। इतना ही नहीं प्रदूषण सीधे तौर पर न सही लेकिन दूसरी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।
डब्लूएचओ ने बच्चों को प्रदूषण से बचाने के लिए कुछ ऐसे टिप्स सुझाए हैं, जो उन्हें कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। अगर आपका बच्चा स्कूल जाता है या फिर बाहर खेलना पसंद करता है तो आप ये टिप्स अपनाकर उसे इस जहरीली हवा से बचा सकते हैंः
बच्चों को प्रदूषण और जहरीली हवा से बचाने के लिए आपको जरूरत है कि घर के भीतर या फिर आस-पास आग न जलाएं और आग जलाते भी हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि बच्चा उसके आस-पास न जाए।
आपको जरूरत है खाना पकाने के लिए ऐसी तकनीक की यूज करने की, जो जहरीले पदार्थ न रिलीज करे। आप खाना पकाने के लिए, घर को गर्म रखने और रोशी के लिए बिजली, नैचुरल गैस और एलपीसी या फिर बायोगैस का विकल्प चुन सकते हैं।
अगर आपकी किचन में खाना पकाते वक्त गैस या फिर धुएं के बाहर निकलने के लिए जगह नहीं है तो जरा संभलकर खाना पकाइए। आपको ऐसी जगह खाना बनाने की जरूरत है, जहां हवा आती-जाती हो। ये तरीका आपके घर की हवा को बेहतर बनाने में मदद करेगा।
कभी-कभार लाइट चले जाने पर हम लोग मोमबत्ती जला लेते हैं या फिर घर से आती बदबू को दूर करने के लिए एयर फ्रेशनर यूज करते हैं। ये दोनों ही तरीके आपके बच्चे के लिए हानिकारक हो सकते हैं, जो न ,सिर्फ हवा में जहरीले तत्व रिलीज करने का काम करते हैं बल्कि आपके शरीर को भी नुकसान पहुंचाते हैं।
बढ़ते प्रदूषण के बीच बच्चों को बीमारियों से दूर रखने के लिए जरूरत है कि बच्चों को हेल्दी डाइट दें। हेल्दी डाइट न सिर्फ बच्चों की इम्यूनिटी को बूस्ट रखने में मदद करती है बल्कि उन्हें एक्टिव रखने में भी मदद करती हैं। इसके अलावा उन्हें खेलने दें ताकि वे शारीरिक रूप से सक्रिय रहें।