Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

New Year 2022: इस महामारी में न्यू ईयर पार्टी करना पड़ सकता है भारी, सेलिब्रेशन से पहले पढ़ लें WHO की ये सलाह

WHO ने पार्टी या अन्य समारोह का सुरक्षित रूप से सेलिब्रेट करने के लिए कुछ जरूरी जानकारी शेयर की है, जिसे हम यहां शेयर कर रहे हैं।

New Year 2022: इस महामारी में न्यू ईयर पार्टी करना पड़ सकता है भारी, सेलिब्रेशन से पहले पढ़ लें WHO की ये सलाह

Written by Atul Modi |Published : December 25, 2021 6:31 PM IST

वर्ष 2022 की शुरूआत बस होने ही वाली है, हम सभी न्यू ईयर (New Year 2022) का बेसब्री से इंतजार करते है। हम हमेशा से न्यू ईयर सेलिब्रेट करते आए हैं। हमेशा की तरह इस बार भी हम सभी ने काफी कुछ प्लान किया हुआ है। लेकिन कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष न्यू ईयर सेलिब्रेट काफी जोखिम भरा हो सकता है, जैसा कि हम सभी जानते हैं कोरोना का कहर अभी भी जारी है और कोविड-19 का ओमीक्रोन वेरिएंट देशभर में तेजी से फैल रहा है। तो ऐसे में न्यू ईयर पार्टी प्लान करना आपको भरी पड़ सकता है। लेकिन फिर भी अगर एक पार्टी प्लान कर रहे हैं, तो ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने आपके लिए कुछ जरूरी जानकारी साझा की है, जिसके बारे में आपके लिए जानना आवश्यक है।

दोस्तों और परिवार के साथ मिलना जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। कोविड-19 महामारी ने दूसरों के साथ सुरक्षित रूप से इकट्ठा होने की हमारी क्षमता को प्रभावित किया है। इस महामारी ने शादियों, पार्टियों और पारिवारिक समारोहों जैसे सार्थक कार्यक्रमों को रद्द करने या पुनर्निर्धारित करने के लिए हमें मजबूर किया गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए WHO ने शादी या पार्टी या अन्य समारोह का सुरक्षित रूप से सेलिब्रेट करने के लिए कुछ जरूरी जानकारी शेयर की है, जिसे हम यहां शेयर कर रहे हैं।

1. शादी या पार्टी में शामिल होने के दौरान क्या सावधानियां बरतें?

WHO की मानें तो जब कोविड-19 महामारी के बीच किसी पार्टी या समारोह में शामिल होने की बात आती है तो विशेष सावधानी बरतने की जरुरत होती है। - विशेष रूप ऐसे इवेंट्स में जो लोगों के समूहों को एक साथ लाते हैं। क्योंकि ऐसे में जब भी आप लोगों के साथ मिलते हैं तो आपको कोविड-19 का खतरा होता है। क्योंकि कोविड-19 का कारण बनने वाला वायरस घर के अंदर आसानी से फैलता है, खासकर खराब हवादार वातावरण में। ऐसे में आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान रखने की जरूरत है।

Also Read

More News

अगर आप ठीक महसूस नहीं कर रहे हैं या आपमें कोविड-19 के समान लक्षण दिख रहे हैं, तो ऐसे में घर पर ही रहें। साथ ही यदि आप किसी समारोह में भाग लेना चुनते हैं, तो अपनी कोविड-19 टीकाकरण स्थिति की परवाह किए बिना, रोकथाम के उपायों का अभ्यास करें जैसे:

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • दूसरों से कम से कम 1 मीटर की दूरी बनाए रखें।
  • मास्क जरूर पहनिए।
  • भीड़भाड़ वाले या खराब हवादार क्षेत्रों से बचें।
  • खांसी और छींक आने पर मुंह को कोहनी या टिश्यू से ढके।
  • अपने हाथों को बार-बार साफ करें।

2. परिवार और दोस्तों के लिए पार्टी प्लान करते समय किन बातों का ध्यान रखें?

  • अगर आप अपने कार्यक्रम को स्थगित नहीं कर सकते हैं, तो इसे एक अच्छे हवादार बाहरी स्थान पर आयोजित करने पर विचार करें। क्योंकि कोविड-19 का कारण बनने वाला वायरस घर के अंदर आसानी से फैलता है।
  • अपने कार्यक्रम को मेहमानों के लिए अधिक से अधिक सुरक्षित बनाएं। इसे छोटा रखें। लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रोत्साहित करें और प्रत्येक अतिथि के लिए दूसरों से कम से कम 1 मीटर की दूरी बनाए रखने के लिए पर्याप्त जगह सुनिश्चित करें।
  • अपने मेहमानों की कोविड-19 की रोकथाम के उपायों फॉलो करने में मदद करें जैसे: उन्हें मास्क, हैंड सैनिटाइज़र या साबुन और पानी की सुविधा प्रदान करें, साथ ही टिश्यू को फैंकने के लिए ढक्कन वाले कूड़ेदान का रखें।

हमेशा की तरह, किसी कार्यक्रम की योजना बनाने से पहले स्थानीय सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

About the Author

... Read More