कौन रक्तदान कर सकता है और कौन नहीं? जानें ब्लड डोनेट करने के नियम और सावधानियां
कौन रक्तदान कर सकता है और कौन नहीं? जानें ब्लड डोनेट करने के नियम और सावधानियां
World Blood Donor Day 2025: रक्तदान के जरिए हर साल लाखों लोगों की जिंदगी बचाई जाती है। लेकिन कुछ लोगों को रक्तदान करने की सलाह नहीं दी जाती है। आइए, जानते हैं कौन ब्लड डोनेट कर सकता है और कौन नहीं?
Written By: priya mishra | Updated : June 14, 2025 10:17 PM IST
Blood Donation Guidelines: हर साल 14 जून को वर्ल्ड ब्लड डोनर डे (World Blood Donor Day 2025)मनाया जाता है, ताकि लोगों को रक्तदान करने और जरूरतमंद इंसान की जान बचाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। वैसे तो हर व्यक्ति को साल में एक बार रक्तदान जरूर करना चाहिए, क्योंकि रक्तदान आपके शरीर के लिए ही फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में, यदि आप भी रक्तदान करने की सोच रहे हैं, तो इससे पहले आपको यह पता होना चाहिए कि आप रक्तदान कर सकते हैं या नहीं और रक्तदान करते समय आपको क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे यदि आप रक्तदान करने वाले हैं, तो क्या आपको रक्तदान करना चाहिए या नहीं और रक्तदान करते समय आपको क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए। तो चलिए, शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्पताल के सीनियर डायरेक्टर (इंटरनल मेडिसिन), डॉ पवन कुमार गोयल से जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
कौन कर सकता है रक्तदान? – Who Can Donate Blood In Hindi
यदि आपकी आयु 18 से 65 वर्ष के बीच है। आपको कोई बीमारी नहीं है और आप पूरी तरह से स्वस्थ हैं, तो आप रक्तदान कर सकते हैं।
रक्तदान करने के लिए आपका वजन कम से कम 50 किलो होना चाहिए।
साथ ही ,रक्तदान करने के लिए पुरुषों में कम से कम 13 g/dl और महिलाओं में 12।5 g/dl हीमोग्लोबिन होना चाहिए। इसके अतिरिक्त रक्तदान करते समय व्यक्ति को कोई संक्रमण, एलर्जी या बुखार नहीं होना चाहिए।
अगर आप बार-बार रक्तदान करते हैं, तो रक्तदान में कम से कम 3 महीने का अंतर होना चाहिए और और रक्तदान करने से पहले आपको शराब या धूम्रपान का सेवन नहीं करना चाहिए।
कौन नहीं कर सकता है रक्तदान? – Who Cannot Donate Blood In Hindi
यदि आप प्रेग्नेंट हैं और बच्चे को दूध फीड करवाती हैं, तो आपको रक्तदान नहीं करना चाहिए।
यदि आपको दिल की बीमारी, किडनी की समस्या, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की समस्या हैं, तो भी आपको रक्तदान नहीं करना चाहिए। साथ ही यदि आपने हाल ही में कोई ऑपरेशन करवाया है, तो कम से कम आपको 6 महीने रक्तदान करने से बचना चाहिए।
यदि आपको कोई संक्रमित बीमारी है, जैसे एचआईवी हेपेटाइटिस बी और सी तो आपको रक्तदान करने से बचना चाहिए।
रक्तदान करते समय बरतें ये सावधानियां – Blood Donation Precautions In Hindi
यदि आप ब्लड डोनेट करना चाहते हैं, तो रक्तदान करने से पहले आपको एक छोटा टेस्ट जरूर करवा लेना चाहिए। इस टेस्ट में रक्त तापमान, प्रेशर और हीमोग्लोबिन का पता लगाया जाता है।
रक्तदान करने के बाद आपको कम से कम आधे घंटे आराम करना चाहिए और बीच-बीच में तरल पदार्थ का सेवन करना चाहिए।
रक्तदान करने के बाद यदि आपको बहुत ज्यादा कमजोरी, थकावट या चक्कर आने जैसा महसूस हो रहा है, तो तुरंत अपने डॉक्टर को इस बारे में सूचित करें।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.