Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

नाखूनों पर सफेद धब्बे इन 7 बीमारियों की ओर करते हैं इशारा, 90 फीसदी लोग करते हैं नजरअंदाज

White Spots on Nails Signs of These Causes : नाखूनों पर सफेद निशान या फिर धारीदार धब्बे नजर आना कई तरह की समस्याओं की ओर इशारा करते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

नाखूनों पर सफेद धब्बे इन 7 बीमारियों की ओर करते हैं इशारा, 90 फीसदी लोग करते हैं नजरअंदाज

Written by Kishori Mishra |Updated : August 5, 2024 3:07 PM IST

White Spots on Nails Signs of These Causes : अक्सर नाखूनों पर होने वाली समस्याओं को हम इग्नोर कर देते हैं। लेकिन आपके नाखूनों में होने वाली समस्याएं भी कई बीमारियों की ओर इशारा करती हैं। जी हां, नाखूनों के रंग से लेकर इसपर बनने वाले निशान आपकी गंभीर समस्याओं की ओर इशारा करता है। इसे आप लंबे समय तक इग्नोर न करें। मुख्य रूप से अगर आपके हाथों को नाखूनों पर सफेद रंग के निशान हो गए हैं, तो यह गंभीर समस्याओं की ओर संकेत देता है। आइए विस्तार से जानते हैं नाखूनों पर बनने वाले सफेद रंग के निशान किन समस्याओं की ओर करते हैं इशारा?

नाखून में चोट लगना

नाखूनों पर सफेद रंग का निशानपड़ने का सबसे आम कारण नाखूनों पर चोट लगना है। किसी भी तरह के आघात के कारण इस तरह की परेशानी हो सकती है। नाखूनों में चोट लगने के पीछे कई वजह हो सकती हैं, जैसे- कार के दरवाजों में उंगली अटक जाना, मसाला पीसते समय नाखून बीच में आ जाना इत्यादि।

लिवर में खराबी

नाखूनों का सफेद होना न सिर्फ सामान्य कारण हो सकते हैं, बल्कि कई बार लिवर में खराबी की वजह से भी आपके नाखूनों पर सफेद निशान नजर आते हैं। इस तरह के लक्षणों को लंबे समय तक इग्नोर न करें। यह काफी गंभीर हो सकती है।

Also Read

More News

हार्ट अटैक आने से पहले का कारण

जी हां, नाखूनों पर सफेद रंग की धारियां या फिर इसके रंग में  होने वाले बदलाव हार्ट से जुड़ी बीमारियों की ओर इशारा करता है। इस तरह के लक्षणों को इग्नोर न करें। यह काफी गंभीर हो सकता है।

क्रोनिक किडनी की डिजीज

क्रोनिक किडनी डिजीज की वजह से भी नाखूनों के रंग में बदलाव या फिर नाखूनों के आसपास सफेद रंग की धारियां नजर आती हैं। इस तरह के संकेत इग्नोर न करें। यह काफी गंभीर हो सकती है।

डायबिटीज

डायबिटीज से जूझ रहे मरीजों के नाखूनों पर सफेद रंग के निशान नजर आ सकते हैं। मुख्य रूप से ब्लड शुगर लेवल काफी ज्यादा बढ़ जाने की स्थिति में आपके शरीर में इस तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं।

आयरन की कमी

शरीर में खून की कमी होने पर भी कुछ मरीजों को के नाखूनों के रंग में बदलाव देखा जा सकता है। इसके अलावा कुछ स्किन संबंधी स्थितियां जैसे कि सोरायसिस और एलोपेसिया एरीटा, नाखून पर सफेद धब्बे भी पैदा कर सकती हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

विटामिन की कमी

नाखूनों पर सफेद धब्बे विटामिन की कमी का संकेत हो सकते हैं। मुख्य रूप से सेलेनियम और जिंक की कमी से सफेद धब्बे हो सकते हैं। इसके अलावा फंगल संक्रमण, कुछ दवाओं के साइड-इफेक्ट्स होने के कारण भी ऐसे संकेत दिख सकते हैं।