... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : May 5, 2022 1:24 PM IST
सफेद पानी (ल्यूकोरिया) की जगह निकले इन रंगों का पानी तो खतरा! जानें कौन सा रंग खतरे की निशानी
महिलाओं का जीवन ढेर सारी समस्याओं से भरा होता है, जिनमें से कुछ को आम और जरूरी माना जाता है। इन्हीं में से एक है ल्यूकोरिया यानि योनि से सफेद पानी निकलना, जिसे आप व्हाइट डिस्चार्ज (White Discharge) के रूप में भी जानती होंगी। व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या हर औरत की सामान्य परेशानी है फिर चाहे वे कहीं पर भी रहने वाली हो। व्हाइट डिस्चार्ज की परेशानी बहुत ही आम है लेकिन इस परेशानी की सही वजह क्या है इस बात का अंदाजा बहुत सी महिलाओं को होता ही नहीं है। कभी-कभी इस स्थिति में डिस्चार्ज के दौरान पानी का रंग बदल जाता है, जो आपकी परेशानी बढ़ने की ओर इशारा करता है। आइए जानत हैं कौन का रंग आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
व्हाइट डिस्चार्ज होना बहुत ही जरूरी है क्योंकि ये आपके शरीर से हानिकारक बैक्टीरिया को बाहर निकालने में मदद करता है। हालांकि सही उम्र में ये परेशानी होना वाजिब है लेकिन आपको पता होना चाहिए कि किस उम्र में व्हाइट डिस्चार्ज जरूरी हैः
1-आप गर्भवती है या फिर गर्भवती होना चाह रही है
2-आप किशोरावस्था (teenager) में हैं।
3- मध्य उम्र (midage) में आपको अपनी योनि स्राव पर ध्यान देना जरुरी होता है।
व्हाइट डिस्चार्ज को जब सामान्य माना जाता है तो दिन में कितना पानी निकलना सामान्य है, इस बात का पता होना बहुत ही जरूरी है। आपको बता दें कि रोजाना अगर किसी महिला को 1 से 5 मिलीलीटर यानि एक चम्मच के बराबर सफेद पानी या स्राव (Discharge) होता है तो उसे सामान्य माना जाता है। हां, स्राव का गाढ़ापन महिलाओं में अलग-अलग हो सकता है और यह इस बात पर निर्भर करता है की आपका मासिक चक्र कौन से पड़ाव पर है। मासिक चक्र की अवधि के दिनों पर कभी यह बहुत पतला तो कभी बहुत गाढ़ा हो जाता है।
1-व्हाइट डिस्चार्ज के दौरान अक्सर महिलाओं को सफेद पानी आता है लेकिन कुछ महिलाओं को सफेद की जगह पीला या फिर हरे रंग का डिस्चार्ज होता है, जो कहीं न कहीं संक्रमण की ओर इशारा करता है। इस रंग का डिस्चार्ज होने पर आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
2-अगर आपका डिस्चार्ज बहुत ज्यादा गाढ़ा हो या फिर उसमें थक्के जमा होने लगे या फिर स्लेटी (Grey) रंग का डिस्चार्ज हो तो भी आपको डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है।
3-अगर पीरियड्स से 2 से 3 दिन पहले या 2-3 दिन बाद भी आपको लाल या फिर भूरे रंग का डिस्चार्ज होता है तो भी आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत पड़ सकती है।
वजाइना (Vagaina) महिलाओं का एक संवेदनशील अंग है, जिसमें से डिस्चार्ज होना बहुत ही जरूरी है क्योंकि ये प्रेगनेंसी के दौरान बहुत ही जरूरी है। रोजाना 1 से 5 मिलीलीटर डिस्चार्ज होना सामान्य माना जाता है। ये इसलिए भी जरूरी है कि अगर आपको संक्रमण होता है तो योनि स्राव से आपको इसका पता लग सकता है।