Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Feeling More Cold Could be a Sign of Vitamin Deficiency: सर्दियों के मौसम में हमारे आसपास कुछ लोगों ऐसे होते हैं, जिनको अक्सर सामान्य से ज्यादा ठंड महसूस होती है। आप उन पर हंसते हैं और उनका मजाक बनाते हैं। या फिर हो सकता है कि आपको भी अक्सर सामान्य से ज्यादा ठंड लगती है और आपकी ही परिवार और दोस्तों के आगे मजाक का पात्र बनते हैं। हालांकि अधिकतर लोग इसे मौसम या कमजोर प्रतिरोधक क्षमता से जोड़ते हैं, लेकिन कई बार वजह शरीर में कुछ आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स की कमी होती है। शोध बताते हैं कि ये पोषक तत्व शरीर के तापमान को नियंत्रित करने, रक्त संचार को बेहतर बनाने और ऊर्जा उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लेकिन अगर इनकी कमी हो जाए, तो मामूली ठंड भी ज्यादा महसूस होने लगती है। तो आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
विशेषज्ञों का भी कहना है कि अधिक ठंड महसूस होना केवल वातावरण की वजह से नहीं, बल्कि कुछ महत्वपूर्ण विटामिन्स और मिनरल्स की कमी का संकेत होता है, जैसे कि विटामिन बी12। बी12 की कमी से शरीर में ऊर्जा उत्पादन कम होता है और रक्त संचार धीमा हो जाता है, जिससे आपका शरीर जल्दी ठंड महसूस करने लगता है। आयरन की कमी से एनीमिया की समस्या बढ़ती है, जिससे ऑक्सीजन शरीर में सही से नहीं पहुंच पाती और ठंड व थकान ज्यादा महसूस होती है। वहीं विटामिन डी शरीर के तापमान संतुलन में अहम भूमिका निभाता है और इसकी कमी ठंड शरीर को इसके प्रति संवेदनशील बना देती है और मैग्नीशियम की कमी मांसपेशियों को कमजोर कर ठंड और कंपकंपी को बढ़ा देती है। इसलिए जब लगे कि आपको सामान्य से ज्यादा ठंड महसूस हो रही है तो एक बार अपनी जांच जरूर करवाएं और पूर्ती के लिए इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें।
आप सर्दियों में गुड़ और तिल का सेवन आवश्यक रूप से करें। गुड़ आयरन से भरपूर होता है और तिल में हेल्दी फैट व कैल्शियम पाया जाता है। दोनों का संयोजन शरीर को प्राकृतिक गर्मी प्रदान करता है और खून बढ़ाने में सहायक होता है, इसलिए ठंड ज्यादा महसूस हो तो डाइट में इसकी मात्रा बढ़ा दें।
(और पढ़ें - सर्दियो में गुड़ और तिल खाने के फायदे)
गर्मियों के मुकाबले सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स का सेवन अधिक किया जाता है। कारण है इनमें मौजूद हेल्दी फैट और विटामिन्स शरीर में हीट पैदा करते हैं जो सर्दियों में लाभकारी सिद्ध होता है। इसलिए सर्दियों में दिन में मुट्ठी भर ड्राई फ्रूट्स खाएं, जो आपको ठंड से बचाते हैं और शरीर में ऊर्जा भी बढ़ाते हैं।
वैज्ञानिक शोधों में पाया गया है कि अदरक, दालचीनी और काली मिर्च जैसे मसाले थर्मोजेनिक प्रॉपर्टी वाले होते हैं, जो शरीर की आंतरिक गर्माहट बढ़ाते हैं। ऐसे में चाय में अदरक और सब्जी में भी इसका ज्यादा इस्तेमाल करें, साथ ही गर्म मसालों का इस्तेमाल भी करें, जो आपकी प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करते हैं।
आप सामान्य आटे की रोटी की जगह बाजरा, ज्वार और रागी जैसे मिलेट्स की रोटी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह सर्दियों में शरीर को लंबे समय तक गर्म रखते हैं। इनमें आयरन, फाइबर और मैग्नीशियम भरपूर मौजूद होता है, जो आपको ठंड लगने से बचाने में मदद करते हैं।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।