किस विटामिन की कमी से सांस फूलती है? जानें, इसके पीछे की वजह

Kis Vitamin ki Kami se Sans Fulti Hai : सांस फूलने की परेशानी होने पर कई कामकाज ठप्प हो जाते हैं। ऐसे में इस समस्या को कम करना बहुत ही जरूरी है। अगर आपकी सांसें बार-बार फूलती हैं, तो इस स्थिति में कुछ विटामिन की कमी हो सकती है। आइए जानते हैं क्यों फूलती हैं सांसे?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : August 25, 2025 5:00 PM IST

Vitamin Deficiency Causes Shortness of Breath : क्या छोटे-छोटे काम या फिर हल्का सा चलने पर आपकी सांसे फूलने लगती हैं? अगर हां, तो इसके पीछे गंभीर कारण हो सकते हैं। इसलिए इस तरह के संकेतों को लंबे समय तक नजरअंदाज न करें। दरअसल, सांस फूलने की परेशानी कई बार गंभीर बीमारियों के अलावा शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी की ओर इशारा करता है। इसलिए सांस फूलने के लक्षणों को नजरअंदाज न करें। वहीं, सांस फूलने की समस्या नर्व्स में किसी तरह की परेशानी, फेफड़े कमजोर होने की ओर इशारा करता है। इस लेख में हम आपको किस विटामिन विटामिन की कमी से सांसें फूलती हैं, इस विषय के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं किस विटामिन की कमी से सांसें फूलने ( Kis Vitamin ki Kami se Sans Fulti Hai ) लगती हैं?

विटामिन बी12 की कमी से सांसें फूलती हैं? - Can Low Vitamin B12 cause trouble breathing?

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ हेल्थ के मुताबिक, शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर सांस फूलने लगती है। दरअसल, विटामिन बी12 की कमी से एनीमिया होने का खतरा रहता है, जिसके लक्षण शुरुआती दिनों में दिखाई नहीं देते हैं। एनिमिया का शुरुआती लक्षणों में थकान, पीलापन, सांस फूलने जैसे लक्षण होते हैं। वहीं, विटामिन बी12 कम होने पर ब्रेन और नर्व्स से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं। ऐसे में इसकी कमी को दूर करना बहुत ही जरूरी है।

कैसे करें विटामिन बी12 की पूर्ति?

शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर इसकी कमी को दूर करना बहुत ही जरूरी है। इसके लिए आप सही डाइट का चुनाव करें। मुख्य रूप से अपने आहार में ऐसी चीजों को जोड़ें, जिससे विटामिन बी12 की पूर्ति की जा सके। इसके लिए आप अंडे, डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे- दूध, दही, पनीर, चीज इत्यादि को जोड़ें। इसके अलावा आप डॉक्टर की सलाह पर विटामिन बी12 सप्लीमेंट्स ले सकते हैं। इससे काफी हद तक विटामिन बी12 की पूर्ति की जा सकती है।

विटामिन बी12 की कमी के अन्य लक्षण क्या हैं?

शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर न सिर्फ सांसें फूलती हैं, बल्कि कई अन्य तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जो निम्न हैं- 

काफी ज्यादा थकान और कमजोरी होना - अगर आप बिना किसी काम के भी थके-थके से रहते हैं, तो यह विटामिन बी12 की कमी की ओर इशारा कर सकते हैं। ऐसे संकेतों को इग्नोर करने से बचें।

स्किन पीला नजर आना - विटामिन बी12 कम होने पर स्किन का रंग पीला नजर आने लगता है। मुख्य रूप से आंखों का रंग पीला हो जाता है। ऐसे संकेत दिखने पर एक बार डॉक्टर की सलाह लें।

मस्तिष्क से जुड़ी परेशानी - इस विटामिन की कमी के कारण मरीजों की याददाश्त कमजोर हो सकती है। इसके अलावा मूड स्विंग्स (Mood Swings) और छोटी-छोटी बातों पर इरिटेशन होने लगता है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 

देखने में परेशानी - कुछ लोगों को देखने में परेशानी भी हो सकती है। इसलिए अगर आपको विटामिन बी12 से जुड़े किसी भी तरह के लक्षण महसूस हों, तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करें।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source