
Also Read
Causes of Nausea in The Morning: सुबह उठते ही आप तरोताजा महसूस करना चाहते हैं। लेकिन क्या आपको सुबह उठते ही उल्टी आने जैसा महसूस होता है? आप जैसे ही पानी पीते हैं या चाय या कॉफी पीने जाते हैं आपको उल्टी जैसा महसूस होता है? कई बार आपको उल्टी हो भी जाती है और आप सुबह-सुबह ही बीमार महसूस करने लगते हैं। दरअसल एक तरह की परेशानी है, जिसे आप अक्सर नजरअंदाज ही कर देते हैं। सुबह की शुरुआत जब उल्टी जैसे मन के साथ हो, तो यह दिनभर की ऊर्जा और मूड पर प्रभाव डालती है। थकान, पेट भारी लगना या चिड़चिड़ापन जैसी स्थिति कामकाज और जीवन की गुणवत्ता पर असर डालती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह समस्या आपके शरीर में कुछ जरूरी विटामिन की कमी का संकेत होती है? नहीं तो आइए जानते हैं कौन-कौन से विटामिन की कमी सुबह-सुबह उल्टी आने की वजह बन सकती है।
विटामिन डी को हड्डियों की सेहत के लिए जानते हैं, लेकिन यह केवल हड्डियों के लिए ही नहीं, बल्कि मांसपेशियों और इम्यून सिस्टम के लिए भी जरूरी है। इसकी कमी से कमजोरी, थकावट और उल्टी जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। सूरज की रोशनी इसका प्रमुख स्रोत है, लेकिन इसके अलावा मछली, अंडा और फोर्टिफाइड दूध से भी विटामिन डी प्राप्त कर सकते हैं। अगर विटामिन की कमी के कारण थकान हो रही है, तो डॉक्टर से जांच कराएं)
फोलिक एसिड की कमी खासकर महिलाओं में उल्टी आने का बड़ा कारण बनती है, विशेष रूप से गर्भावस्था के दौरान। इसके अलावा थकावट और भूख न लगना भी इसके लक्षण होते हैं। हरी सब्जियां, दालें और बीज फोलिक एसिड को प्राप्त करने के अच्छे स्रोत हैं। इके अलावा आप डॉक्टर से फोलिक एसिड के सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं।
विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होता है। इसकी कमी से न केवल बार-बार बीमार पड़ना, बल्कि सुबह सबुह उल्टी आने जैसी समस्या भी हो सकती है। संतरा, नींबू, आंवला, कीवी जैसे खट्टे फल इस विटामिन को प्राप्त करने के बेहतरीन स्रोत हैं। डॉक्टर की मदद से विटामिन सी के सप्लीमेंट्स भी लिए जा सकते हैं।
विटामिन बी12 तंत्रिका तंत्र के सही ढंग से काम करने और रक्त निर्माण के लिए जरूरी होता है। इसकी कमी से थकावट, चक्कर उल्टी जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। शाकाहारी लोगों में इसकी कमी सबसे ज्यादा देखी जाती है, क्योंकि यह विटामिन मुख्य रूप से मांस, अंडे और डेयरी उत्पादों में पाया जाता है। ऐसे में यदि आपको ये लक्षण महसूस होते हैं, तो बी12 की जांच करवाकर डॉक्टर से राय लेकर सप्लीमेंट्स खाएं।
(और पढ़ें - विटामिन बी12 की कमी से क्या होता है)
यदि आप रोजाना उल्टी आने जैसा महसूस कर रहे हैं, तो इसे हल्के में न लें। किसी योग्य चिकित्सक से परामर्श लेकर अपने विटामिन स्तर की जांच कराएं। समय रहते सही इलाज और आहार से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं और अपने दिन की शुरुआत अच्छी तरह से कर सकते हैं।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
विटामिन डी और बी12 की कमी को पूरा करने के लिए आपको अपने खानपान पर ध्यान देना चाहिए। विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में फोर्टिफाइड अनाज, सोया दूध, और अन्य प्लांट-बेस्ड दूध, मांस मछली, अंडे, और डेयरी उत्पाद को शामिल करें। विटामिन-डी की कमी को पूरा करने के लिए वसायुक्त मछली, अंडे की जर्दी, मशरूम, और फोर्टिफाइड डेयरी उत्पाद जैसे खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करें।
विटामिन-बी12 और विटामिन-डी की कमी के कारण शरीर में गंभीर दर्द हो सकता है। इसके अलावा, पोटैशियम और आयरन की कमी भी शरीर में दर्द का कारण बन सकती है।
शरीर में विटामिन डी, बायोटिन और आयरन की कमी से बालों का झड़ना शुरू हो सकता है। अगर आपके बाल झड़ रहे हैं, तो इन विटामिन्स और मिनरल्स की जांच जरूर करवाएं।