
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Medically Verified By: Dr. Vighnesh Y
Mouth ulcer
Mouth Ulcer Causes : मुंह में छाले होना काफी कॉमन है। कई लोग इसे पेट की परेशानी से जोड़ लेते हैं, लेकिन हर बार मुंह में छाले पेट की वजह से हों। ऐसा जरूरी नहीं होता है। कई बार शरीर में होने वाली कुछ कमी के कारण भी मुंह में छाले की परेशानी हो सकती है। हैदराबाद स्थित यशोदा हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट इंटरनल मेडिसिन डॉ. विघ्नेश वाई का कहना है कि मुंह में छाले की परेशानी आमतौर पर 7 से 14 दिनों के अंदर अपने आप ठीक हो जाते हैं, लेकिन अगर छाले बार-बार होने लगें या लंबे समय तक बने रहें, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कई मामलों में बार-बार होने वाले मुंह के छाले शरीर में कुछ जरूरी विटामिन और मिनरल्स की कमी का संकेत हो सकते हैं। हालांकि, हर बार छाले केवल पोषण की कमी के कारण नहीं होते, इसलिए बार-बार समस्या होने पर डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं कि मुंह में छाले किस विटामिन की कमी के कारण होते हैं?
डॉक्टर का कहना है कि विटामिन B12 और विटामिन B9 की वजह से मुंह में छाले की परेशानी हो सकती है। इसके अलावा कई बार आयरन और जिंक की कमी के कारण भी बार-बार होने वाले मुंह के छालों से जुड़ी हो सकती है। इसके अलावा कुछ लोगों में विटामिन B6 की कमी भी इसका कारण बन सकती है। ये सभी पोषक तत्व मुंह की अंदरूनी परत को स्वस्थ रखने और नई कोशिकाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
NIH की रिपोर्ट के मुताबिक, विटामिन B12 रेड ब्लड सेल्स के निर्माण और नसों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है। इसकी कमी होने पर मुंह में बार-बार छाले, जीभ में जलन, कमजोरी, हाथ-पैरों में झुनझुनी और काफी ज्यादा थकान जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। शाकाहारी लोगों, बुजुर्गों और कुछ गैस्ट्रिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों में इसकी कमी होने का खतरा अधिक रहता है।
NCBI की रिपोर्ट के मुताबिक, फोलेट नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है, जबकि आयरन शरीर तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। जिंक घाव भरने और इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में अहम भूमिका निभाता है। इन पोषक तत्वों की कमी होने पर मुंह के छाले जल्दी ठीक नहीं होते और बार-बार वापस आ सकते हैं।
नहीं, मुंह में बार-बार छाले होने के पीछे कई अन्य कारण भी हो सकते हैं, जैसे-
अगर छाले 2 सप्ताह से अधिक समय तक बने रहें, बहुत बड़े हों या बार-बार लौटकर आएं, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
बार-बार मुंह के छालों से बचने के लिए आपको लाइफस्टाइल में सुधार की जरूरत है, जैसे-
ध्यान रखें कि अगर शरीर में किसी भी तरह की पोषक तत्वों की कमी लगे, तो एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Disclaimer : बार-बार मुंह में छाले होना कभी-कभी शरीर में विटामिन B12, फोलेट, आयरन या जिंक की कमी का संकेत हो सकता है, लेकिन इसके पीछे अन्य चिकित्सीय कारण भी हो सकते हैं। इसलिए अगर यह समस्या बार-बार हो रही है या लंबे समय तक बनी रहती है, तो स्वयं इलाज करने के बजाय डॉक्टर से जांच कराना सबसे सुरक्षित विकल्प है।