किस विटामिन की कमी से हार्ट अटैक आता है? जानें कैसे करे इसकी पूर्ति

Which vitamin deficiency causes heart attack : हार्ट अटैक वैसे तो किसी एक कमी की वजह से नहीं होता है, लेकिन फिर भी विटामिन डी की कमी से हार्ट हेल्थ पर सीधा असर पड़ता है। आइए आपको बताते हैं कि इसकी पूर्ति के लिए क्या खाया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : October 17, 2025 12:48 PM IST

Which Vitamin Deficiency Causes Heart Problems : हार्ट अटैक आज के समय की बेहद घातक समस्या बन चुकी है। क्योंकि कई मामलों में मरीज को हॉस्पिटल तक जाने का मौका नहीं मिलता है और तुरंत मौत हो जाती है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि हार्ट अटैक किस कमी की वजह से नहीं होता है। वैसे तो हार्ट अटैक के लिए किसी एक चीज की कमी जिम्मेदार नहीं होता है। दरअसल, हार्ट अटैक हमेशा तब होता है जब रक्त वाहिकाओं में रुकावट हो जाती है। हालांकि, विटामिन डी और ओमेगा-3 जैसे पोषक तत्व हार्ट हेल्थ को प्रभावित जरूर कर सकते हैं। आइए  इस लेख में जानते हैं किस विटामिन की कमी से हार्ट अटैक आ सकता है?

क्या विटामिन डी कम होने से दिल का दौरा पड़ सकता है?

कई हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि शरीर में यदि विटामिन डी की कमी हो जाए, तो इसका सीधा असर दिल पर पड़ता है। दरअसल, विटामिन डी की कमी होने पर ब्लड प्रेशर असंतुलित हो जाता है, जिससे धमनियां सूजने लगती हैं। इस स्थिति के होने पर हार्ट अच्छे से पंप नहीं कर पाता है। इससे ब्लड क्लॉटिंग का खतरा बढ़ जाता है, साथ ही कोलेस्ट्रॉल का लेवल और हार्ट अटैक की आशंका भी काफी बढ़ जाती है।

विटामिन डी की पूर्ति के लिए खाएं ये चीजें

सीड्स का करें सेवन - विटामिन डी बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं, तो कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज, चिया सीड्स, तिल के बीज और फ्लैक्स सीड्स का सेवन कर सकते हैं। ये सीड्स न केवल विटामिन डी बल्कि ओमेगा-3 फैटी एसिड से भी भरपूर होते हैं, जो हार्ट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

फलों से भी कर सकते हैं पूर्ति - विटामिन डी की पूर्ति के लिए संतरा, अनानास, केला, कीवी और अंजीर भी खाए जा सकते हैं। फल खाने से न केवल विटामिन डी बल्कि अन्य पोषक तत्व भी मिलते हैं। हालांकि, ये फल विटामिन डी का मुख्य सोर्स नहीं होते हैं, लेकिन इन्हें डाइट में शामिल करना बेहतर होगा।

डेयरी प्रोडक्ट्स - दूध को संपूर्ण आहार कहा जाता है। दरअसल, दूध में हर एक पोषक तत्व मौजूद होता है। ऐसे में विटामिन डी की पूर्ति के लिए दूध का सेवन किया जा सकता है। इससे हड्डियां भी मजबूत बनती हैं और बाकी समस्याएं भी दूर होती हैं।

क्या विटामिन बी12 की कमी से पड़ता है हार्ट पर असर? - Can B12 deficiency cause heart attack

शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर हार्ट अटैक आ सकता  है। दरअसल, इस विटामिन की कमी से एमिनो एसिड होमोसिस्टीन का स्तर बढ़ जाता है, ऐसे में हार्ट आने की संभावना बढ़ जाती है। दरअसल, होमोसिस्टीन हमारी धमनियों को नुकसान पहुंचा सकता है और ब्लड के थक्के बन सकते हैं। इससे गंभीर एनीमिया भी हो सकता है, जिससे हार्ट पर दबाव पड़ता है और हार्ट फेलियर होने का खतरा रहता है।

विटामिन बी12 की पूर्ति कैसे करें?

शरीर में विटामिन बी12 की पूर्तिके लिए आप मांसहारी चीजें जैसे- पोर्क, चिकन, अंडे, मछली इत्यादि का सेवन कर सकते हैं। वहीं, अगर आप शाकाहारी हैं, तो दूध, दही, पनीर जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं।

Highlights

  • विटामिन डी की कमी से आ सकता है हार्ट अटैक
  • हार्ट अटैक आने का कारण हो सकता है विटामिन बी12 की कमी
  • विटामिन डी और विटामिन बी12 की कमी से बढ़ सकती है ब्लॉकेज की परेशानी

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source