शरीर में किस विटामिन की कमी से बाल टूटते हैं? जानें, कैसे करें इसकी पूर्ति

What Vitamin Deficiency Causes Hair Loss in Females : बालों का झड़ना आज के समय में बहुत आम समस्या है। हालांकि, यह ऐसा विटामिन की कमी से भी हो सकता है। आइए आपको बताते हैं कि बाल किस विटामिन की कमी से झड़ने लगते हैं और इसकी पूर्ति के लिए क्या खाना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : October 13, 2025 1:27 PM IST

What vitamin deficiency causes hair loss : आजकल बालों के झड़ने और गंजेपन की समस्या काफी बढ़ती जा रही है। लगभग हर तीसरा आदमी बालों के टूटने की समस्या से जूझ रहा है। ऐसे में लोग तरह-तरह के शैंपू, तेल और अन्य हेयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं, लेकिन फिर भी फायदा नहीं मिलता है। दरअसल, क्या आप जानते हैं कि बालों का टूटना शरीर में विटामिन की कमी होने का संकेत देती है। हालांकि, ज्यादातर लोग इसे बाहरी समस्या मानकर सिर्फ हेयर प्रोडक्ट्स ही बदलते रहते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि बालों का टूटना किस विटामिन की कमी के कारण होता है और इस विटामिन की पूर्ति कैसे की जा सकती है। आइए जानते हैं-

किस विटामिन की कमी से टूटते हैं आपके बाल?

विटामिन डी कमी से टूटते हैं बाल

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बालों के टूटने का मुख्य कारण विटामिन डी की कमी होती है। दरअसल, विटामिन डी बालों के रोम को हेल्दी रखता है, जिससे बालों की जड़े मजबूत होती है। ऐसे में जब शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगती है, तो इससे बाल भी टूटकर गिरने लगते हैं।

विटामिन बी7 और विटामिन बी12 की कमी

विटामिन डी के अलावा , विटामिन बी7 (बायोटिन) और विटामिन बी 12 भी बालों के टूटने और कमजोर होने का कारण होते हैं। जहां विटामिन सी कोलेजन के निर्माण में सहायक होता है, जो बालों को हेल्दी बनाता है। वहीं बायोटिन बालों को कमजोर और पतला होने से रोकता है। बालों को मजबूत बनाने वाले विटामिन्स की पूर्ति के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें-

विटामिन सी की कमी

अगर शरीर में विटामिन सी की कमी हो जाए, तो यह न सिर्फ आपकी स्किन पर असर डालती है बल्कि इसकी वजह से आपके बाल टूट भी सकते हैं।

विटामिन डी की पूर्ति के लिए जरूरी हैं ये चीजें

अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो गई है, तो इसके लिए डेयरी प्रोडक्ट्स, मछली और अंडे का सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा, आप विटामिन डी के कैप्सूल भी खा सकते हैं। अगर आपके शरीर में बायोटिन की कमी है, तो इसकी पूर्ति के लिए नट्स (बादाम-अखरोट), दाल और अंडों का सेवन किया जा सकता है। इसके साथ ही विटामिन सी की कमी को पूरा करने के लिए संतरे, नींबू, स्ट्रॉबेरी, टमाटर और सेब आदि का सेवन किया जा सकता है।

Highlights

  • विटामिन बी12 की कमी से कमजोर होने लगते हैं बाल
  • बाल टूटने के पीछे हो सकती है विटामिन बी7 की कमी
  • विटामिन सी कमी से टूट सकते हैं आपके बाल

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source