Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

शरीर में इन विटामिन्स की कमी से गंजे हो सकते हैं आप, इन चीजों से करें इसकी पूर्ति

Hair Loss Vitamin Deficiency : शरीर में विटामिन्स की कमी से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इन समस्याओं में बालों का झड़ना शामिल है। आइए जानते हैं किन विटामिन्स की कमी से झड़ते हैं आपके बाल?

शरीर में इन विटामिन्स की कमी से गंजे हो सकते हैं आप, इन चीजों से करें इसकी पूर्ति

Written by Kishori Mishra |Published : June 2, 2023 10:04 AM IST

Hair Loss Vitamin Deficiency : शरीर में विटामिन्स  की कमी के कारण कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इन समस्याओं में बालों का झड़ना भी शामिल है। इसके अलावा आप सफेद बालों की परेशानी भी इसके कारण हो सकती हैं। ऐसे में आपको अपने खाने-पीने की चीजों में सभी तरह के खाद्य पदार्थों को शामिल करने की जरूरत है। अगर आप चाहते हैं कि आपके बालों का विकास अच्छे से हो और आपके बाल समय से पहले सफेद न हो, तो शरीर में इन विटामिन्स की पूर्ति जरूर करें। आइए जानते हैं शरीर में किन विटामिन की कमी से बाल झड़ते हैं?

विटामिन बी12 की कमी से झड़ते हैं बाल - Can b12 vitamins cause hair loss

झड़ते और  सफेद बालों की परेशानी का कारण शरीर में विटामिन बी12 हो सकते हैं। अगर आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो जाए, तो आपको काफी परेशानी हो सकती है। विटामिन बी12 बालों की जड़ों में ब्लड फ्लो को बेहतर करके रेड ब्लड सेल्स को बढ़ावा देता है। इससे बालों की ग्रोथ सबसे बेहतर की जा सकती है। साथ ही झड़ते बालों की समस्या को दूर किया जा सकता है। शरीर में विटामिन बी12 की पूर्ति के लिए आप कलेजी, बादाम, दूध, दही, अंडे, रेड मीट जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं।

बाल झड़ने का कारण हैं विटामिन डी - Hair Loss vitamin d deficiency 

शरीर में विटामि डी की कमी के कारण भी आपके बाल काफी ज्यादा झड़ सकते हैं। ऐसे में शरीर में विटामिन डी की पूर्ति बहुत ही जरूरी है। इससे नए बालों को उगाने में मदद मिलती है। शरीर में विटामिन डी की पूर्ति के लिए आप अंडा, दूध, मछली, दही जैसी चीजों का सेवन करें।

Also Read

More News

विटामिन ई की कमी - Vitamin E Deficiency

शरीर में विटामिन ई की कमी के कारण भी आपके बाल झड़ सकते हैं। दरअसल, विटामिन ई एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स हैं, जो स्कैल्प की सूजन को कम कर सकता है। साथ ही इससे आपके बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। अगर आप बालों का झड़ना कम करना चाहते हैं, तो विटामिन ई युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें। 

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आप इन विटामिन्स की पूर्ति जरूर करें। अगर आप चाहते हैं कि आप गंजेपन का शिकार न हों, तो अपने खानपान को बैलेंस करें। ताकि आपकी परेशानी काफी हद तक दूर हो सके।