Advertisement

शरीर में किस विटामिन की कमी से जलन होती है? जानें इसके बारे में

क्या आपके शरीर में भी जलन हो रही है? यह शरीर में किसी विटामिन की कमी के कारण हो सकता है। जानें, इसके बारे में-

Written By Anju Rawat
Published : November 13, 2025 9:43 AM IST

Vitamin Deficiency: क्या आपके शरीर में भी जलन होती है? हाथ-पैरों पर चींटियां चलने जैसा महसूस होता है? शरीर में सुन्नपन जैसा लगता है? अगर हां, तो इस स्थितियों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। शरीर में कई कारणों से जलन हो सकती है। जब तंत्रिकाओं यानी नसों से जुड़ी समस्याएं होती हैं, तो शरीर में जलन का अनुभव हो सकता है। इसके अलावा, शरीर में किसी विटामिन की कमी से भी जलन और सुन्नपन महसूस हो सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर शरीर में जलन क्यों होती है? शरीर में किस विटामिन की कमी से जलन होती है? तो आइए, अकेडमी ऑफ फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के चेयरमैन और जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार से जानते हैं इसके बारे में-

Advertisement

शरीर में किस विटामिन की कमी से जलन होती है?

  • आपको बता दें कि शरीर में विटामिन बी12 की कमी के कारण जलन हो सकती है। दरअसल, विटामिन बी12 की कमी से तंत्रिकाएं प्रभावित होती हैं। इसकी वजह से हाथ-पैरों में जलन, झुनझुनी और सुन्नता का अनुभव हो सकता है।
  • इसके अलावा, शरीर में विटामिन बी12 की कमी से ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से नहीं हो पाता है। इससे तंत्रिकाओं को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है। इस कारण से हाथ-पैरों या शरीर के अन्य हिस्सों में जलन हो सकती है।

विटामिन बी12 की कमी कैसे दूर करें?

  • विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए अपनी डाइट का खास ख्याल रखं।
  • इसके लिए आप अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, फल और मेवे जरूर शामिल करें।
  • विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए सीड्स, रेड मीट और मछली का सेवन करना भी फायदेमंद होता है।
  • जब शरीर में विटामिन बी12 की मात्रा ज्यादा कम होती है, तो इस स्थिति में डॉक्टर मल्टीविटामिन्स या सप्लीमेंट्स लेने की सलाह भी दे सकते हैं।

Highlights:

  • विटामिन बी12 की कमी शरीर में जलन का कारण बन सकता है।
  • इसे पूरा करने के लिए हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी है।
  • विटामिन बी12 तंत्रिकाओं के लिए जरूरी होता है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।