Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
Vitamin deficiency Causes Black tongue : अक्सर आपने अपने बड़े-बुजुर्गों को कहते हुए सुना होगा, "उसकी जुबान काली है, वो जो बोलता है सच हो जाता है" अब इस बात में कितनी सच्चाई है, इस बारे में हम कुछ नहीं कह सकते हैं। लेकिन अगर आपकी जीभ काली है, तो इसके पीछे स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। इस बारे में हम बता सकते हैं। शारदा हॉस्पिटल में इंटरनल मेडिसिन के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर श्रेय श्रीवास्तव का कहना है कि जीभ काली होने के पीछे कई वजह हो सकती हैं, जिसमें खराब ओरल हेल्थ, तंबाकू का अधिक सेवन, चाय-कॉफी का सेवन इत्यादि हो सकता है। इसके अलावा शरीर में विटामिन की कमी के कारण भी जीभ काली नजर आ सकती है। इस लेख में हम आपको बताएंगें, किस विटामिन की कमी से जीभ काली होती है? आइए विस्तार से जानते हैं-
शरीर में विटामिन बी12 की कमी के कारण आपकी जीभ काली हो सकती है। दरअसल, विटामिन बी12 जब शरीर में कम होने लगता है, जो जीभ का रंग और इसकी बनावट में फर्क नजर आ सकात है। कुछ लोगों को लाल जीभ, सूजी हुई जीभ और चिकनी जीभ होने लगती है। इस तरह की परेशानी नजर आए, तो फौरन अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
इस विटामिन की कमी के कारण कई अन्य लक्षण दिख सकते हैं, जैसे-
विटामिन बी12 के साथ-साथ विटामिन बी9 की कमी के कारम भी जीभ काली नजप आ सकती है। इसके अलावा जीभ पर अन्य लक्षण भी दिख सकते हैं, जैसे-सूजी हुई या चिकनापन महसूस होना। कुछ मामलों में जीभ पर काले या गहरे धब्बे भी दिख सकते हैं। यह स्थिति तब ज्यादा होती है जब मुंह की सफाई ठीक से नहीं होती।
शरीर में विटामिन बी9 की कमी के कारण कुछ अन्य लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जैसे-
जीभ काली होने के पीछे कई अन्य कारण हो सकते हैं, जैसे-
जीभा काली होने पर कई अन्य तरह के लक्षण दिख सकते हैं, जैसे-
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।