Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

किडनी से कितने mm की पथरी निकल जाती है? डॉक्टर से जानिए कब पड़ती है सर्जरी की जरूरत

What size of kidney stone requires surgery : अगर आप सोच रहे हैं कि किडनी में पथरी होने पर सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ती है, तो शायद आप गलत हो सकते हैं। आइए जानते हैं कब और क्यों पड़ती है किडनी के सर्जरी की जरूरत?

किडनी से कितने mm की पथरी निकल जाती है? डॉक्टर से जानिए कब पड़ती है सर्जरी की जरूरत
When does a kidney stone need surgery
VerifiedVERIFIED By: Dr. Bhanu Mishra

Written by Kishori Mishra |Updated : February 19, 2026 12:19 PM IST

डॉक्टर कहते हैं कि किडनी की पथरी का साइड अगर ज्यादा बड़ा हो, तो ऐसे में सर्जरी की जरूरत हो सकती है। वहीं, बार-बार बुखार या फिर यूरिन इन्फेक्शन हो रह है, तो ऐसे में साइज मेटर नहीं करता है। इस स्थिति में भी सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है।

When does a kidney stone need surgery : किडनी में पथरी की जब भी बात आती है, तो अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि अरे किडनी की पथरी है, अपने आप निकल जाएगी। हम भी ऐसा सोचकर किडनी की पथरी को इग्नोर कर देते हैं। लेकिन कई बार ऐसा करना घातक हो सकता है। कई बार किडनी में पथरी होने पर यह बार-बार इन्फेक्शन का कारण बन सकता है। इसलिए कभी भी किडनी की पथरी को इग्नोर न करें।

अगर आपको बार-बार दर्द या फिर पथरी के अन्य लक्षण दिख रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह लें। क्योंकि कई बार किडनी में पथरी का साइज इतना बड़ा हो जाता है कि यह किडनी पर असर डालने लग जाता है। ऐसे में सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है। आइए बीएलके मैक्स हॉस्पिटल, नई दिल्ली के फिजिशियन डॉ. भानु मिश्रा जानते हैं कितने mm की पथरी के सर्जरी की जरूरत पड़ती है?

कितने mm की पथरी निकल सकती है?

डॉक्टर भानू मिश्रा का कहना है कि किडनी की पथरी के बारे में कहा जाता है कि यह अपने आप निकल जाएगा। लेकिन हर केस में यह जरूरी नहीं होता है। पथरी अपने आप निकलेगा या नहीं, यह पथरी के साइज पर डिपेंड करता है। उनका कहना है कि अगर किडनी में मौजूद  पथरी का साइज 4 mm से कम है, तो 70 से 80 प्रतिशत संभावना है कि सही हाइड्रेशन और दवा की माध्यम से ये बिना सर्जरी के अपने आप बाहर निकल जाए। वहीं, पथरी का साइज 5-6 mm है, तो 50 प्रतिशत संभावना है कि यह बिना सर्जरी के अपना आप निकल जाए।

Also Read

More News

किडनी में मौजूद पथरी 7 mm से बड़ी होती है, तो ऐसी स्थिति में पथरी को निकालने या फिर इसे तोड़ने के लिए प्रोसीजर की जरूरत पड़ सकती है।  इसके साथ ही डॉक्टर का कहना है कि अगर पथरी छोटी है और लक्षण सहने लायक हैं, तो डॉक्टर अक्सर सपोर्टिव केयर के साथ इंतजार करने की सलाह देते हैं, जैसे हाइड्रेटेड रहना, दर्द की दवा लेना और यूरेटर को आराम देने वाली दवाओं के माध्यम से कुछ समय वेट करने की सलाह देते हैं।

कब होती है किडनी में पथरी के लिए सर्जरी की जरूरत?

डॉक्टर कहते हैं कि कुछ मामलों में किडनी के पथरी को निकालने के लिए सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है, जैसे-

  • पथरी का साइज 7 mm से ज्यादा है, तो ऐसी स्थिति में सर्जरी की जरूरत हो सकती है।
  • अगर पथरी का दर्द बहुत ज़्यादा या पुराना दर्द हो।
  • बार-बार इंफेक्शन या बुखार होने की स्थिति में सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है।
  • यूरिन के बहाव में रुकावट हो, तो ऐसी स्थिति में सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है।
  • अगर किडनी के कार्य में किसी तरह की दिक्कत है, तो ऐसे में सर्जरी की जरूरत हो सकती है।
  • मेडिकल इलाज में शॉक वेव थेरेपी (ESWL), यूरेटेरोस्कोपी, या कुछ मामलों में, पारंपरिक सर्जरी शामिल हैं।

डॉक्टर कहते हैं कि अगर आपको पीठ या पेट में तेज दर्द, खून का रिसाव, उल्टी या बुखार हो, तो तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लें। ताकि आपकी स्थिति गंभीर होने से पहले समय पर इलाज शुरू हो सके।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Highlights

  • किडनी में पथरी की सर्जरी उसके साइज पर निर्भर करती है।
  • 7 mm से अगर  बड़े  साइज की पथरी है, तो सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है।
  • दर्द या फिर इन्फेक्शन बढ़ने पर पथरी की सर्जरी हो सकती है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।