हार्ट अटैक का दर्द कौन-कौन सी साइड में आता है? जानें, पहले घंटे में दिखने वाले लक्षण

हार्ट अटैक आने से पहले हमारा शरीर कई तरह के संकेत देता है, जिसमें से शरीर के अलग-अलग हिस्से में दर्द होना भी हो सकता है। आइए जानते हैं हार्ट अटैक का दर्द कौन-कौन से साइड में होता है?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : April 13, 2026 2:20 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Subhash Chandra

Heart Attack Symptoms  : हार्ट अटैक आज के समय में न सिर्फ बुजुर्गों को आ रहा है, बल्कि कम उम्र के युवा वर्ग भी हार्ट अटैक की समस्या से जूझ रहे हैं। हार्ट अटैक आने से पहले हमारा शरीर कई तरह के संकेत देता है। इसमें दर्द होना शामिल है। कुछ लोगों को लगता है कि हार्ट अटैक क दर्द सिर्फ बाएं छाती की ओर होता है, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं होता है। मैक्स पॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर सुभाष चंद्र का कहना है कि हार्ट अटैक का दर्द हमेशा एक ही जगह नहीं होता, यह शरीर के कई हिस्सों में महसूस हो सकता है। इसलिए इसे पहचानना बहुत जरूरी है। इस लेख में हम आपको हार्ट अटैक का दर्द किस साइड में होता है, इस बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं हार्ट अटैक का दर्द किस-किस हिस्से में होता है और हार्ट अटैक के पहले घंटे दिखने वाले लक्षण क्या हैं?

हार्ट अटैक का दर्द किस साइड में होता है?

हार्ट अटैक का दर्द अलग-अलग हिस्सों में हो सकता है। आइए जानते हैं-

छाती में होता है दर्द

हार्ट अटैक आने पर छाती के बीच में दर्द हो सकता है। इसके साथ ही कुछ लोगों को छाती के बीच में दबाव, जकड़न, जलन या भारीपन जैसा महसूस होता है। इस दौरान आपको ऐसा लगता है कि जैसे आपके छाती पर भारी चीज रखी हो।

बाएं हाथ में होता है दर्द

हार्ट अटैक आन से पहले दर्द अक्सर छाती से शुरू होकर बाएं हाथ में फैलता है, यहकभी-कभी दोनों हाथों में भी जा सकता है। अगर आपको ऐसे लक्षण दिख रहे हैं, तो फौरन अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

गर्दन, जबड़ा और कंधे में दर्द

कुछ लोगों को हार्ट अटैक आने से पहले गर्दन, जबड़ों और कंधे में दर्द जैसा महसूस हो सकता है। कई बार लोग इसे दांत या मांसपेशियों का दर्द समझ लेते हैं। अगर आपको बार-बार इस हिस्से में दर्द जैसा फील हो रहा है, तो एक बार अपने डॉक्टर की मदद लें।

पीठ में दर्द होना

कुछ लोगों को हार्ट अटैक आने से पहले पीठ में दर्द होता है। यह दर्द मुख्य रूप से ऊपरी पीठ में दर्द हो सकता है। पुरुषों की तुलना में, महिलाओं में यह लक्षण ज्यादा देखने को मिलता है

 पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द

हार्ट अटैक आने पर पेट के ऊपरी हिस्से में जलन या दर्द जैसा हो सकता है। इसे लोग अक्सर गैस या एसिडिटी समझ लेते हैं। यदि आप बार-बार पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द महसूस कर रहे हैं, तो एक बार अपने डॉक्टर की मदद लें।

हार्ट अटैक आने से कुछ घंटे पहले दिखने वाले लक्षण क्या हैं?

डॉक्टर सुभाष कहते हैं कि हार्ट अटैक आने से कुछ घंटे पहले हमारा शरीर कुछ संकेत देने लगता है, जिसपर ध्यान देने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं कुछ लक्षणों  के बारे में-
  • कुछ लोगों को बिना मेहनत किए काफी ज्यादा सांस फूलने लगती है।
  • चानक ठंडा पसीना आना
  • मतली या उल्टी जैसा फील होना
  • चक्कर आना या कमजोरी महसूस होना
  • घबराहट या बेचैनी होना, इत्यादि।

हार्ट अटैक के पहले घंटे से जुड़ी कुछ अहम बातें

ध्यान रखें कि ये  लक्षण अक्सर धीरे-धीरे शुरू होते हैं और 10–15 मिनट से ज्यादा रहते हैं। कभी-कभी दर्द आता-जाता भी रह सकता है। कुछ लोगों खासकर डायबिटीज या बुजुर्गों में लक्षण हल्के या अलग हो सकते हैं।

ऐसी स्थिति में क्या करें?

अगर आपको हार्ट अटैक के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में फौरन एम्बुलेंस या आपातकालीन सेवा को कॉल करें। खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल जाने से बचें। अगर डॉक्टर ने पहले बताया हो तो एस्पिरिन चबा सकते हैं। लेकिन बिना सलाह के इसकी आदत न बनाएं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

क्या बच्चों में हार्ट अटैक हो सकता है

हां बच्चों में भी हार्ट अटैक आना संभव है, हालांकि, इसके मामले वयस्कों की तुलना में दुर्लभ होते हैं।

हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षण क्या हैं

सीने में दर्द होना, जी मिचलाना, शरीर के बाएं तरफ दर्द होना आदि हार्ट अटैक के कुछ शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।

हार्ट डिजीज क्या है

हृदय से होने वाली कोई भी बीमारी जैसे हार्ट अटैक, हार्ट का रुक जाना (हार्ट फेलियर) और धमनियों से जुड़ी बीमारी आदि

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.