
Also Read
Medically Verified By: Dr Vishal Khurana
Liver Infection: लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। लिवर से जुड़ी कोई भी समस्या होने पर व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार पड़ जाता है। लिवर से जुड़े कई रोग हैं, जिनसे आजकल अधिकतर लोग जूझ रहे हैं। लिवरइंफेक्शन तब होता है, जब कोई वायरस, बैक्टीरिया या कवक लिवर को संक्रमित कर देता है। इसकी वजह से लिवर में सूजन आ जाती है। लिवर में इंफेक्शन का समय पर इलाज करवाना बहुत जरूरी है, अन्यथा कई रोग व्यक्ति को घेर सकते हैं। जब लिवर में इंफेक्शन होता है, तो रोगी को थकान, कमजोरी, भूख न लगना, उल्टी और पेट दर्द जैसी समस्याएं होती हैं। लिवर में इंफेक्शन की वजह से शरीर के कुछ हिस्सों में भी दर्द होता है। आइए, मेट्रोहॉस्पिटल, फरीदाबाद के गैस्ट्रोलॉजी विभाग के डायरेक्टर डॉ. विशाल खुराना से जानते हैं इसके बारे में-
लिवरइंफेक्शन होने पर आपको शरीर के कई हिस्सों में दर्द होसकताहै। लिवरइंफेक्शनकीवजहसेपेट के दर्द होना सबसे ज्यादा आम है। लिवरइंफेक्शन की वजह से पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होसकता है। हालांकि, कभी-कभी लिवरइंफेक्शन की वजह से दाहिने कंधे और पीठ के बीच के हिस्से तक भीदर्दफैलसकताहै।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।