
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : February 1, 2026 4:07 PM IST
Finance Minister Nirmala Sitharaman ने आज यानी 1 फरवरी 2026 को पेश किए जा रहे यूनियन बजट में हेल्थ सेक्टर को कासतौर पर ध्यान में रखा है। भारत में तेजी से बढ़ रही बीमारियों और बढ़ते हेल्थ खर्च के कारण पिस रहे मिडिक क्लास लोगों का भी खास ध्यान रखने की कोशिश की गई है। हेल्थ सेक्टर में कई सुधार करने के साथ-साथ उन बीमारियों की दवाओं के दाम को भी कम करने की कोशिश की जा रही है जो बीमारियां बेहद गंभीर और जानलेवा हैं और भारत में उनके मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। चलिए जानते हैं हेल्थ बजट 2026 में केंद्रीय वित्र मंत्री निर्मला सीतारमण ने कौन-कौन सी दवाओं के रेट को कम करने की घोषणा की।
भारत को “डायबिटीज कैपिटल” का नाम पहले ही दुनिया से मिल चुका है, जिसका मतलब है कि भारत में डायबिटीज के मरीज सबसे ज्यादा हैं और आगे भी तेजी से बढ़ रहे हैं। सिर्फ डायबिटीज ही नहीं बल्कि कैंसर, ऑटोइम्यून डिजीज जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं के दामों को कम किया जाएगा।

कई ऑटोइम्यून डिजीज हैं जिनके मामले भारत में काफी तेजी से बढ़ रहे हैं, जैसे रूमेटाइड आर्थराइटिस, सोरायसिस और ल्यूपस आदि बीमारियों के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए इन बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं के रेट को कम करने की कोशिश की गई है।
लगभग हर परिवार में कोई न कोई व्यक्ति डायबिटीज, हार्ट डिजीज और रूमेटाइड आर्थराइटिस का मरीज मिल ही जाती है। ये क्रॉनिक कंडीशन हैं, जिनका जड़ से कोई इलाज नहीं है बल्कि दवाओं की मदद से इनके लक्षणों को कंट्रोल करके रखा जाता है और आगे बढ़ने से रोका जाता है। लेकिन एक मिडिल क्लास व्यक्ति के लिए जीवनभर के लिए ये दवाएं जुटा पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, जो उसे फिजिकल बीमारी के साथ-साथ मानसिक बीमारी का भी कारण बन जाता है। इन बीमारियों के इलाज के लिए कुछ दवाएं हैं, जो बहुत जरूरी होने के साथ-साथ बहुत महंगी भी हैं जैसे कुछ प्रकार की इम्यूनोसप्रासांट्स दवाएं।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।