Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
Itchy Skin Causes: शरीर पर बार-बार या लंबे समय तक रहने वाली खुजली को अक्सर लोग सामान्य त्वचा संबंधी समस्या मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। मौसम बदलने, एलर्जी या स्किन ड्राईनेस की वजह से भी खुजली हो सकती है। लेकिन, अगर यह समस्या लगातार बनी रहे, तो इस संकेत को नजरअंदाज न करें। क्योंकि यह सिर्फ त्वचा की समस्या नहीं, बल्कि शरीर के अंदर किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। कई मामलों में लगातार होने वाली खुजली लिवर और किडनी से जुड़ी बीमारियों से भी संबंधित होती है। आकाश हेल्थकेयर के डायरेक्टर एंड एचओडी रोबोटिक यूरोलॉजी डॉ. विकास अग्रवाल (Dr. Vikas Agarwal, Director & HOD Robotic Urology, Aakash Healthcare) से जानते हैं कि लिवर और किडनी से जुड़ी कौन-सी बीमारियां खुजली का कारण बनती हैं?
जब लिवर से जुड़ी बीमारियां होती हैं, तो इनकी वजह से त्वचा पर खुजली महसूस हो सकती है। आपको बता दें कि लिवर, पित्त का निर्माण करता है और उसके प्रवाह को नियंत्रित करता है। जब किसी भी वजह से पित्त का प्रवाह बाधित होता है, तो पित्त नलिकाओं में रुकावट, फैटी लिवर, हेपेटाइटिस या लिवर सिरोसिसजैसी स्थितियां विकसित होने लगती हैं। इन स्थितियों में पित्त में मौजूद लवण और कई अन्य रसायन रक्त में जमा होने लगते हैं। ये तत्व त्वचा के नीचे जमा होकर तेज खुजली पैदा कर सकते हैं। लिवर से जुड़ी बीमारियों की वजह से व्यक्ति को हथेलियों और तलवों पर ज्यादा खुजली महसूस हो सकती है। हालांकि, यह खुजली धीरे-धीरे शरीर के अन्य हिस्सों तक भी पहुंच सकती है।
किडनी से जुड़ी बीमारियां भी खुजली का कारण बनती हैं। खासकर, जिन लोगों को क्रोनिक किडनी डिजीज होता है, उनमें खुजली की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। दरअसल, किडनी खून से विषैले पदार्थों और अतिरिक्त खनिजों को फिल्टर करके शरीर से बाहर निकालती है। लेकिन, जब किडनी की कार्यक्षमता कम हो जाती है, तो इस स्थिति में किडनी में यूरिया और अपशिष्ट पदार्थ जमा होने लगते हैं। इससे त्वचा पर सूखापन बढ़ने लगता है और खुजली होने लगते हैं। कई बार डायलिसिस पर रहने वाले मरीजों को भी तेज खुजली हो सकती है।
लिवर और किडनी से जुड़ी बीमारियां खुजली का कारण बनती हैं। इसके अलावा भी कुछ लक्षणों का अनुभव हो सकता है, इसमें शामिल हैं-
इन संकेतों को नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से मिलकर जांच कराएं।
अगर आपको लंबे समय से खुजली की समस्या हो रही है, तो इस स्थिति में ब्लड टेस्ट, लिवर फंक्शन टेस्ट और किडनी फंक्शन टेस्ट जरूर कराएं। इनसे खुजली की असल वजह का पता चल पाएगा।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।