हेल्दी डाइट के बावजूद बढ़ रहा है वजन, कहीं इस हार्मोन की वजह से तो नहीं बढ़ रहा आपका Weight

Hormonal weight gain : अगर हेल्दी डाइट लेने के बावजूद आपका वजन बढ़ रहा है, तो इसकी वजह तनाव हो सकता है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : February 2, 2026 12:06 PM IST

Sings of hormonal weight gain: कई बार लोगों को यह शिकायत रहती है कि हेल्दी डाइट लेने के बावजूद उनका वजन लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में लोग बहुत कम खाना भी शुरू कर देते हैं। हालांकि, रिजल्ट में कोई बदलाव नहीं आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा कोर्टिसोल नाम के हार्मोन के बढ़ने से भी हो सकता है। इसे स्ट्रेस हार्मोन यानी तनाव वाला हार्मोन कहा जाता है। दरअसल, सूजा हुआ चेहरा, बार-बार मूड बदलना और हाई ब्लड प्रेशर शरीर में बढ़े हुए कोर्टिसोल लेवल का संकेत हो सकते हैं।

कोर्टिसोल क्या है?

कोर्टिसोल को ‘स्ट्रेस हार्मोन’ भी कहा जाता है। तनाव शरीर पर कई तरह से प्रभाव डाल सकता है। लंबे समय तक कोर्टिसोल के बढ़े रहने से मेटाबॉलिज्म, ग्लूकोज इनटॉलेरेंस और सेंट्रल ओबेसिटी पर असर पड़ता है। रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्टिसोल लेवल से थकान, हाइपोटेंशन, वजन कम होना और हाइपरपिग्मेंटेशन होता है। यह हार्मोन कई वजहों से बढ़ता है, जिसमें लाइफस्टाइल में बदलाव, डाइट और मेडिकल कंडीशन शामिल हैं। हालांकि, अगर इसका लेवल हमेशा हाई रहता है, तो आपकी बॉडी को कई तरह से खराब कर सकता है। खैर, इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी डाइट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे कोर्टिसोल को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।

तनाव हार्मोन को कम करने के लिए खाएं ये चीजें

एंटी-कोर्टिसोल फूड्स

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें, तो तनाव वाले हार्मोन को कम करने के लिए ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो लगातार एनर्जी, माइक्रोन्यूट्रिएंट्स (B विटामिन, मैग्नीशियम, विटामिन C और ओमेगा-3s) दें, और पेट व दिमाग की हेल्थ को सपोर्ट करें, क्योंकि ये स्ट्रेस को घटाने में मदद करते हैं।

हाई-फाइबर वाले साबुत अनाज

अगर आप फाइबर से भरपूर साबुत अनाज (ओट्स, ब्राउन राइस, क्विनोआ और होल-व्हीट रोटी), बीन्स, दाल, छोले, सब्जियां और फल का सेवन करते हैं, तो इससे कोर्टिसोल को कम करने में बहुत मदद मिलती है। दरअसल, ये सभी चीजें ब्लड शुगर को स्टेबलरखने में मदद करती हैं और कोर्टिसोल स्पाइक्स को कम कर सकती हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियां और फल

पत्तेदार साग, शिमला मिर्च, टमाटर, बेरी, खट्टी सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट, फोलेट और विटामिन C से भरपूर होती हैं, जो स्ट्रेस रिस्पॉन्स को सपोर्ट करते हैं और कोर्टिसोल को कम करने में मदद कर सकते हैं। वहीं, फाइबर से भरपूर फल लंबे समय तक आपके पेट को भरा हुआ रख सकते हैं। जिससे कोर्टिसोल से होने वाले मसल्स के टूटनेऔर ज़्यादा खाने से बचाव होता है।

हेल्दी फैट

हेल्दी वजन को बनाए रखने के लिए नट्स एंड सीड्स (बादाम, अखरोट, अलसी और चिया), एवोकाडो और सरसों, मूंगफली व ऑलिव ऑयल जैसे तेल फायदेमंद होते हैं, क्योंकि ये अनसैचुरेटेड फैट और मैग्नीशियम देते हैं, जो दिल व दिमाग की हेल्थ को सपोर्ट करते हैं और कोर्टिसोल के असर को कम कर सकते हैं।

Highlights

  • स्ट्रेस हार्मोन की वजह से बढ़ने लगता है वजन
  • स्ट्रेम कम करना जरूरी होता है।
  • इसके लिए सही डाइट लेना शुरू कर दें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source