
Also Read
Medically Verified By: Dr. Smriti Jhunjhunwala
World Vitiligo Day: आपने कई ऐसे लोगों को देखा होगा, जिनकी चेहरे, हाथ-पैर या पूरे शरीर पर सफेद दाग के निशान होंगे। इस विकार को विटिलिगो कहा जाता है, जिसमें त्वचा अपनी प्राकृतिक रंगत खो देती है और फिर सफेद धब्बे दिखाई देने लगते हैं। तो इसका कोई उपयार है या नहीं? ये सवाल आपके मन में भी आया होता, तो बता दें कि वैसे को आपको कई ट्रीटमेंट और दवाईयां मिल जाएंगी लेकिन होम्यौपैथी इसके लिए एक बेहतर विक्लप हो सकता है।
जी हां, होम्यौपैथ में नेचुरल पौधों और मिनरल्स से दवाईयां तैयार की जाती हैं। लेकिन क्या होम्योपैथिक दवाएं विटिलिगो के फायदेमंद हैं? यही जानने के लिए हमने मुम्बई के होम्योन्यूट्रीपैथी क्लिनिक की होम्योपैथी डॉक्टर स्मृति झुनझुनवाला से बात की, उन्होंने हमे जो बताया वो आपके लिए जानना बहुत जरूरी है। (Vitiligo Ke Liye Homeopathic dawa)
हर साल 25 जून को विश्व विटिलिगो दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य विटिलिगो यानी कि सफेद दाग के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। साथ और इस स्थिति से पीड़ित लोगों के लिए समर्थन और समझ को बढ़ावा देना है। डॉक्टर ने बताया कि 'विटिलिगो को ल्यूकोडर्मा या त्वचा का डीपिग्मेंटेशन भी कहा जाता है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में सफेद धब्बे या दाग होते हैं।'
आपने गौर किया होगा कि त्वचा पर सफेद दाग की समस्याहर किसी को नहीं है और जिन्हें है उनके या तो पूरे शरीर में है या फिर चेहरे या हाथ या कमर पर है। ऐसे में डॉक्टर ने बताया कि 'जब हमारी स्किन पिगमेंटेशन खोने लगती है, जिसे मेलेनिन कहा जाता है, जब हमारी त्वचा पर सफेद दाग बनने लगते हैं।'
डॉक्टर ने समस्या को समझते हुए विस्तार से बताया कि 'होम्योपैथिक उपचार बिना किसी दुष्प्रभाव के ऐसे मामलों में बहुत फायदेमंद हो सकता है। हो सकता है कि यह आपको तुरंत परिणाम न दे, लेकिन निश्चित रूप से आपके समय और धैर्य के लायक होगा।' इसी के साथ होम्योपैथी डॉक्टर स्मृति ने कुछ असरदार दवाईयों के बारे में भी बताया है।
डॉक्टर की बताए कुछ होम्योपैथिक उपचार जो विटिलिगो में मदद करेंगे, वे हैं-
1. नाइट्रिक एसिड- अगर मुंह, नाक, आंख, निप्पल, कान पर सफेद धब्बे हैं, तो यह उपाय 30 की शक्ति में फायदेमंद हो सकता है
2. सीपिया 30- यह दवा मानसिक लक्षणों के आधार पर तय की जाती है और अगर व्यक्ति अपने परिवार के सदस्यों से उदासीन और दूर रहता है, जिसके बाद उसके शरीर में ये सफेद धब्बे विकसित हो जाते हैं, तो सीपिया पर विचार किया जा सकता है और उसे दिया जा सकता है।
3. कैल्केरिया कार्ब 200- यह उन लोगों को दिया जाता है जिनके धब्बे दूधिया सफेद रंग के होते हैं और उन्हें हड्डियों में कमजोरी और दर्द भी होता है।
4. आर्सेनिक एल्बम 30- आर्सेनिक उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो थकावट, चिंता, बेचैनी के साथ-साथ इन दाग-धब्बों की शिकायत करते हैं।
डॉक्टर ने बताया कि 'होम्योपैथिक उपचार पूरी तरह से व्यक्तिगत है और हर मरीज को एक जैसा उपचार नहीं दिया जा सकता है। इसलिए व्यक्ति कैसा है, इस पर निर्भर करते हुए दवा का चयन किया जाता है और यह उनकी बीमारी में असर डालती है। विटिलिगो के लिए, परिणाम कुछ महीनों में दिखाई दे सकते हैं या कुछ साल भी लग सकते हैं। लेकिन दवा शुरू करने के बाद कोई नया दाग नहीं दिखाई देगा।'